Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

करीना के बाद चर्चा में सपना चौधरी के बेटे का नाम “पोरस”, वीडियो शेयर कर कहा- तैमूर से लेकर सिकंदर तक…

पिछले काफी वक्त से अपनी प्रफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा बटोर रहीं सपना चौधरी अब अपने बेटे के कारण चर्चा में हैं।

आज यानी 5 अक्टूबर को सपना चौधरी के बेटे का पहला बर्थडे है। इस खास दिन के मौके पर सपना ने बताया है कि उन्होंने बेटे का नाम क्या रखा है।

सपना चौधरी ने बीते साल जनवरी में वीर साहू के साथ कोर्ट मैरिज की थी और उसके कुछ महीनों बाद सपना ने बेटे को जन्म दिया। सपना ने अब तक बेटे के नाम को छिपाकर रखा था, लेकिन उसके पहले बर्थडे के मौके पर रिवील कर दिया। सपना चौधरी ने बताया कि उन्होंने बेटे का नाम पोरस रखा है।

नाम की अनाउंसमेंट के लिए सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे का एक बहुत ही प्यारा वीडियो शेयर किया, जिसमें खूबसूरत शब्दों के साथ वॉइसओवर किया गया है। वीडियो में सपना का बेटा खेतों में गाय-भैसों के बीच और मिट्टी में खेलता नजर आ रहा है। सपना चौधरी भी लाडले को गोद में लिए प्यार करती दिख रही हैं।

बेटे पोरस को फैन्स से मिलवाने के लिए वॉइसओवर में बड़े ही खूबसूरत शब्द इस्तेमाल किए गए हैं। यह शब्द हैं, ‘जब-जब कोई विशेष आत्मा इस धरती पर आई है उसने खलबली मचाई है। मुझे यकीन है तू आम नहीं है, तू आम घर में है, लेकिन तू आम नहीं है। दुनिया की नजरें बुरी हैं इसलिए सरेआम नहीं है। हम तो एक ज़रिया थे, तू इस माटी का लाल है। तू उस कौम का हिस्सा है जिसने तैमूर से लेकर सिकंदर तक को थामा है। इसलिए मैं तेरा नाम पोरस रखता हूं। तेरे जन्मदिन पर पूरे जहान को बधाई है।’

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.