Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

बेटों की करतूतों से झुका इन 7 बॉलीवुड सितारों का सिर, नहीं मिला पाए समाज से नजरें

फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे पिता हैं

जिनका सिर अपने बेटे के कारनामों की वजह से झुक गया। इनमें शाहरुख खान से लेकर फिरोज खान जैसे स्टार्स शामिल हैं। देखें पूरी लिस्ट…

सलीम खान (Salim Khan)

सलीम खान

फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कथाकार सलीम खान के बेटे दबंग यानी कि सलमान खान हैं। सलमान खान पर कई सारे मामले चल रहे हैं। हिट एंड रन, काला हिरण समेत कई सारे मामलों में वे आए दिन कोर्ट में हाजिरी लगाते हैं। उनके कारण भी कई बार पिता को परेशनियां झेलनी पड़ीं।

सुनील दत्त (Sunil Dutt)

सुनील दत्त

दिवंगत एक्टर सुनील दत्त का हाल भी कुछ ऐसा ही रहा है। सुनील के बेटे और नामी एक्टर संजय दत्त कई बार जेल की हवा खा चुके हैं। उनके पास से ड्रग भी मिला था। साथ ही वे अवैध तरीके से हथियार रखने के आरोप में भी जेल गए। संजय के कारण पिता को काफी बदनामी झेलनी पड़ी।

फिरोज खान (Feroz Khan)

फिरोज खान

फरदीन खान के पिता फिरोज खान भी अपने बेटे की वजह से कई बार शर्मिंदा हुए। कुछ सालों पहले फरदीन ड्रग अडिक्ट हो गए थे। ड्रग्स के सिलसिले में उनका नाम आया था। उस वक्त फरदीन खान के पास से कोकीन मिला था जिसके बाद उन्हें अरेस्ट कर लिया गया था। इस मामले ने पिता खासे परेशान हुए।

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan)

शाहरुख खान

किंग खान शाहरुख खान का नाम इस लिस्ट में ताजा शामिल हुआ है। शाहरुख के लाडले आर्यन खान को एनसीबी ने एक रेव पार्टी से अरेस्ट किया जहां बताया जा रहा है कि वे ड्रग ले रहे थे। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। इस मामले ने एसआरके की बहुत फजीहत करवाई।

आदित्य पंचोली (Aditya Pancholi)

आदित्य पंचोली

आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली का नाम एक्ट्रेस जिया खान सुसाइड केस में सबके सामने आया है। दावा किया गया कि सूरज और जिया रिलेशन में थे और सूरज ने ही जिया को आत्महत्या के लिए उकसाया था। इसके बाद सूरज जेल में भी गए थे। इस मामले ने आदित्य की खासी फजीहत करवाई।

राजकुमार कोहली (Rajkumar Kohli)

राजकुमार कोहली

राजकुमार कोहली के बेटे का नाम अरमान कोहली है जो कि बिग बॉस के कारण खासे फेमस हुए थे। हालांकि वे भी ड्रग मामले में फंस चुके हैं। नशे की हालत में अरमान कोहली को एनसीबी ने गिरफ्तार किया और कोर्ट ने उन्हें जेल भेजा था। इस मामले ने पिता के नाम पर एक धब्बा लगाया था।

उदित नारायण (Udit Narayan)

उदित नारायण

90 के दशक के सुपरहिट सिंगर उदित नारायण का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। उनके बेटे आदित्य ने कई बार ऐसे विवाद खड़े किए हैं जिनके चलते उन्हें सिर नीचा करना पड़ा है। एक बार वे एयरपोर्ट स्टाफ से भिड़ गए तो वहीं एक घटना में उन्हें एक लड़की ने थप्पड़ जड़ दिया था।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.