Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

ये 7 स्टारकिड्स खा चुके हैं जेल की हवा, कटा चुके हैं मां-बाप की नाक

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान इस समय एनसीबी की गिरफ्त में हैं।

आर्यन खान पर आरोप लगा है कि वो क्रूज में हो रही पार्टी में शामिल थे, जहां पर ड्रग्स का भी इस्तेमाल हो रहा था।फरदीन खान (Fardeen Khan)

फरदीन खान

साल 2001 में फरदीन खान को कोकीन के साथ पकड़ा गया था। फरदीन खान की गिरफ्तारी के बाद खूब बवाल हुआ था। बाद में उन्हें डी-एडीक्शन ट्रीटमेंट के लिए भी भेजा गया था।संजय दत्त (Sajay Dutt)

संजय दत्त

सुनील दत्त और नरगिस के बेटे संजय दत्त का नाम तो विवादों से ही घिरा रहता है। मुंबई सीरियल ब्लास्ट के बाद संजय को घर में हथियार छिपाने के लिए आर्म्ट एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था।सैफ अली खान (Saif Ali Khan)

सैफ अली खान

सैफ अली खान को मिस्टर शर्मा की कम्प्लेन के बाद गिरफ्तार किया गया था। मिस्टर शर्मा नाम के शख्स ने आरोप लगाया था कि सैफ ने उनके साथ बदतमीजी की है और ताज होटल में उनकी नाक पर भी हमला किया है। इस वाकये के बाद सैफ को जेल हो गई थी लेकिन उसी दिन ही वो बेल पर छूट भी गए थे।

राहुल भट्ट (Rahul Bhatt)

राहुल भट्ट

महेश भट्ट के बेटे राहुल भट्ट का कनेक्शन डेविड जेडली के साथ था, जिसने 26/11 के अटैक का मास्टरमाइंड बताया जाता है। राहुल भट्ट को इसी मामले में जेल भी हुई थी।

सलमान खान (Salman Khan)

सलमान खान

फिल्म हम साथ साथ है की शूटिंग के दौरान ही सलमान खान पर काला हिरण की हत्या का आरोप लगा था। इस वाकये के बाद सलमान कुछ दिन जेल भी थे। सलमान खान पर हिट एंड रन का भी केस लगा था। सूरज पंचोली (Sooraj Pancholi)

सूरज पंचोली

एक्ट्रेस जिया खान के निधन के बाद सूरज पंचाली सलाखों के पीछे थे। सूरज पर आरोप लगा था कि उन्होंने जिया को सुसाइड के लिए उकसाया था।

आर्यन खान (Aryan Khan)

आर्यन खान

मुंबई से गोवा जा रही एक क्रूज पर एनसीबी ने छापा मारा और वहां से कई लोगों को ड्रग्स कन्ज्यूम करने के लिए गिरफ्तार किया। गिरफ्तार हुए लोगों में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी शामिल थे। अभी आर्यन एनसीबी की कस्ट़डी में ही है।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.