Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

लॉकअप में मिलने आये शाहरुख खान को देख फफक-फफक कर रो पड़े आर्यन, मां गौरी भी नहीं खिला सकीं बर्गर…

शाहरुख खान के बेटे आर्यनखान कॉर्डेलिया क्रूज ड्रग पार्टी के मामले में एनसीबी की कस्टडी में।

अब उनके पेरेंट्स से उनके मिलने की खबरें आ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेटे के लिए गौरी खान बर्गर लेकर गई थीं लेकिन नियमों के चलते एनसीबी ने उन्हें देने की इजाजत नहीं दी। वहीं बताया जा रहा है कि एनसीबी की परमिशन लेकर शाहरुख खान ने कुछ मिनटों के लिए बेटे से मुलाकात की और इस दौरान आर्यन इमोशनल हो गए।

कॉर्डेलिया क्रूज ड्रग केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन के आने के बाद से ये मामला लाइमलाइट में है। इस केस से जुड़े कई अपडेट्स मीडिया की सुर्खियों में हैं। बीते दिनों रिपोर्ट्स थीं कि आर्यन ने अपने बयान में बताया था कि उनके पिता काफी बिजी रहते हैं। इस वक्त उनकी 3 फिल्मों की शूटिंग चल रही है। IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, आर्यन ने कहा था कि शाहरुख इतने बिजी रहते हैं कि कभी-कभी उनको भी अपने पिता से मिलने के लिए अपॉइंटमेंट लेना पड़ता है। अब उनसे मिलने के  लिए शाहरुख खान को अपनी शूटिंग छोड़कर एनसीबी से इजाजत लेनी पड़ी।

आर्यन खान अब 7 अक्टूबर तक एनसीबी की कस्टडी में हैं। इस केस में अब तक 12 से ज्यादा लोग गिरफ्तार होने की खबर है। etimes की रिपोर्ट के मुताबिक, अब शाहरुख खान को अपने बेटे से मिलने के लिए एनसीबी से परमिशन लेनी पड़ी। बताया जा रहा है कि पिता को देखकर आर्यन खान  रोने लगे। रिपोर्ट के मुताबिक, गौरी अपने बेटे के लिए बर्गर लेकर गई थीं लेकिन एनसीबी ने उन्हें मना कर दिया।

खबरें थीं कि अरेस्ट होने के बाद आर्यन खान के कपड़े घर से भेजे गए हैं लेकिन खाना वह एनसीबी की मेस से ही खा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आर्यन ने अपना नेजल स्प्रे घर से मंगवाया था जिसे रखने की इजाजत दे दी गई।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.