Tue, Oct 20, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

सैफ अली खान की हालत हो गई थी खस्ता, बोले- पटौदी पैलेस का किराया मां रख लेती है, मैं सिर्फ नाम का नवाब…

बॉलीवुड इंडस्ट्री में सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की गिनती उन स्टार्स में की जाती है जो अपनी डिफरेंट अदायगी के लिए जाने जाते हैं।

फिल्मों में उनका रोल दर्शकों को क्रेजी बना देता है। हाल ही में उनकी फिल्म भूत पुलिस (Bhoot Police) रिलीज हुई थी। हालांकि, ओटीटी पर रिलीज हुई इस फिल्म को ज्यादा रिस्पॉन्स नहीं मिला। इसी बीच सैफ ने एक इंटरव्यू में अपने घर की फाइनेंशियल कंडीशन को लेकर बात की। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान अपनी मां शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore)  को लेकर भी चौंकाने वाला खुलासा किया, जिसे सुनकर सभी शॉक्ड हैं। हालांकि, ये बात उन्होंने मचाकिया अंदाज में कही थी। नीचे पढ़े आखिर ऐसा क्या कह गए सैफ अली खान अपनी मां के बारे में…

Saif Ali Khan have differences with mother over money issues as per reports,  actor revealed shocking fact about sharmila tagore

सैफ अली खान कुछ दिनों पहले द कपिल शर्मा शो में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने शो में जमकर मस्ती-मजाक की। वहीं, उन्होंने पटौदी के नवाब होने के स्टेटस के बारे में भी बात की थी।

शो में उन्होंने अपनी वेब सीरिज तांडव को लेकर भी बात की, जिसकी ज्यादातर शूटिंग पटौदी पैलेस में की गई थी। आपको बता दें कि सैफ के इस पैलेस में अक्सर फिल्मों की शूटिंग होती रहती है।

Saif Ali Khan have differences with mother over money issues as per reports,  actor revealed shocking fact about sharmila tagore

जब उनसे पूछा गया कि आपने एक्टर के तौर पर ज्यादा कमाई की या अपनी प्रॉपर्टी को किराए पर देकर? इस पर सैफ ने मजाकिया अंदाज में बताया कि पटौदी पैलेस से आने वाला पैसा मां शर्मिला टैगोर ही रखती है। मैं सिर्फ नाम का नवाब हूं।

बता दें कि पटौदी पैलेस लीज पर था जिसे छुडाने के लिए सैफ को किश्त देनी पड़ी थीं. किश्त देते-देते सैफ की हालत काफी खस्ता हो गई थी जिसका जिक्र उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान किया था.

बता दें कि सैफ अली खान को राहुल रवैल की फिल्म बेखुदी सबसे पहले ऑफर हुई थी। लेकिन उनके अनप्रोफेशनल रवैए के कारण उन्हें फिल्म से निकाल दिया गया था। फिर उन्होंने 1993 में यश चोपड़ा की फिल्म परंपरा से डेब्यू किया था।

1993 में ही उनकी फिल्म आशिक आवारा आई, जिसने बॉक्सऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट मेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। इसके बाद वे पहचान, पहला नशा, इम्तिहान, ये दिल्लगी, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, तू चोर मैं सिपाही, कच्चे धागे जैसी हिट फिल्मों में काम किया।

Saif Ali Khan have differences with mother over money issues as per reports,  actor revealed shocking fact about sharmila tagore

सैफ ने फिल्मों में कदम रखने से पहले ही अमृता सिंह से शादी कर ली थी। हालांकि, शादी के 13 साल बाद दोनों ने तलाक ले लिया था। अमृता से अलग होने के बाद उन्होंने 2012 में करीना कपूर से शादी की थी।

Saif Ali Khan have differences with mother over money issues as per reports,  actor revealed shocking fact about sharmila tagore

बता दें कि सैफ अली खान ने दो शादियां की हैं, जिनसे उनके 4 बच्चे हैं। और उन्हें अभी से इन बच्चों की शादी और उसमें होने वाले खर्चे की चिंता सताने लगी है। एक इंटरव्यू में बताया था – मुझे बहुत डर लगता है महंगी शाद‍ियों से। मेरे तो 4-4 बच्चे हैं, इसलिए मुझे बहुत डर लग रहा है। हमने डिसाइड किया था कि हम लोग भी कुछ खास लोगों को ही बुलाएंगे।

Saif Ali Khan have differences with mother over money issues as per reports,  actor revealed shocking fact about sharmila tagore

बात वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान बंटी और बबली 2, आदिपुरुष जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। आपको बता दें कि फिल्म आदिपुरुष की शूटिंग न दिनों मुंबई में की जा रही है। फिल्म में वे लंकेश का किरदार निभा रहे हैं।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.