Tue, Oct 20, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

ज़रीन खान हुई कंगाल, डायरेक्टर मांगते हैं हॉट फ़ोटोज़, बोली-सलमान से नहीं मांग सकती मदद वो खुद मुझसे मांगते हैं…

बॉलीवुड की ग्लैमर भरी दुनिया कब किसको हीरो बना दे और कब किसी को जीरो, यह कोई नहीं जानता. इसके कईं सारे उदहारण हाल ही में देखने को मिले हैं. वहीँ बात ‘वीर’ फिल्म की एक्ट्रेस ज़रीन खान की करें तो कोरोना काल और लॉकडाउन के बीच उन्हें काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है. इस बात का खुलासा ज़रीन ने खुद किया है. हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने कंगाल होने की बात कही और बताया कि अब वह सलमान खान से किसी तरह की कोई मदद भी नहीं मांग सकती हैं. ज़रीन ने बताया कि उनके घर में केवल वहीँ कमाने वाली हैं ऐसे में इस मुश्किल वक़्त में वह क्या करे और क्या नहीं वह खुद नहीं समझ पा रही हैं.

डायरेक्टर मांगते हैं हॉट फ़ोटोज़

इंटरव्यू के दौरान ज़रीन खान ने बोला कि अब मुश्किलें इस कदर बढ़ चुकी हैं कि उन्हें फिल्मों में आसानी से काम नहीं मिल पा रहा है. उन्हें ज्यादातर वेब सीरीज के ऑफर दिए जा रहे हैं लेकिन उनमे भी डायरेक्टर उनसे हॉट व ग्लैमर्स तस्वीरों की मांग कर रहे हैं. ऐसे में वह हर ऑफर को ठुकरा रही हैं. ज़रीन ने बताया कि अब उन्हें किसी अच्छे ऑफर का इंतजार है. जब तक उन्हें उनकी मर्जी का रोल ऑफर नहीं होता, वह फ़िल्मी दुनिया से दूर ही रहना स्वीकार करेंगी. बता दें कि ज़रीन खान ने सलमान खान के साथ बॉलीवुड में एंट्री की थी. उनकी पहली ही फिल्म से उन्होंने सबका दिल जीत लिया था.

आर्थिक तंगी से हैं परेशान

हालाँकि ज़रीन खान ने सलमान खान जैसे बड़े स्टार के साथ फिल्म ‘वीर’ से करियर की शुरुआत की थी. लेकिन इसके बावजूद भी वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं मचा पाई. इसके बाद उन्होंने हॉट फिल्मों की तरफ अपना रुख ले लिया जिससे उन्हें अलग तरह से पहचान भी हासिल हुई. ज़रीन के अनुसार बड़े-बड़े ओटीटी प्लेटफार्म. बड़े स्टार्स की फिल्में रिलीज़ करने में अधिक दिलचस्पी रखते हैं और उन्ही में अपना ध्यान देते हैं. ऐसे में उन्हें सही कम न मिलने के कारण लॉकडाउन में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है.

सलमान से नहीं लेंगी मदद

जब इंटरव्यू के दौरान ज़रीन से सलमान खान से मदद लेने के बारे में सवाल पूछे गए तो उन्होंने कहा कि वह सलमान से मदद नहीं लेना चाहती क्यूंकि हर कोई जानता है कि सलमान ने उनकी ही नही बल्कि कईं बड़ी हस्तियों की समय समय पर मदद की है. ऐसे में एक्ट्रेस का मानना है कि भले ही अब वह कंगाल हो चुकी हैं लेकिन सलमान खान को तंग नहीं करना चाहती. सलमान उनकी मदद करने को तैयार रहेंगे लेकिन वह अब उनसे कुछ माँगना नहीं चाहती हैं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.