Tue, Oct 20, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

गौरी खान अपने जन्मदिन पर बेटे को हिरासत में देख फूट-फूटकर रोईं, वीडियो देख आंसू नहीं रोक पाएंगे

बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान इन दिनों नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की हिरासत में हैं।

उन्हें कुछ दिनों पहले एक ड्रग्स पार्टी से हिरासत में लिया गया था। जिसके बाद से ही उनसे पूछताछ जारी है। इस केस में अब आर्यन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। ऐसे में अपने जिगर के टुकड़े को इस हालत में देखकर शाहरुख खान और गौरी खान काफी परेशान हैंं। दोनों अपने बेटे को जमानत दिलाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। लेकिन आज आर्यन की जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। इस बीच गौरी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह फूट-फूट कर रोते नजर आ रही हैं।

दरअसल, कोर्ट ने ड्रग्स केस में हिरासत में लिए गए सभी आरोपियों को एक राहत दी। उन्होंने एनसीबी के लॉकअप में आरोपियों को परिवार से मिलने की अनुमति दे दी। ऐसे में आर्यन से मिलने के लिए उनकी मां गौरी खान एनसीबी के ऑफिस पहुंची थीं। उनके साथ शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी भी एनसीबी के ऑफिस पहुंचीं। ऐसे में आर्यन से मिलने के बाद गौरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि गौरी एक कार में बैठी हुई हैं। उन्होंने अपना हाथ मुंह पर लगा रखा है और वह लगातार रो रही हैं। उनके चेहरे पर मायूसी साफ देखी जा सकती है। इस दौरान गौरी सफेद शर्ट और ब्लू जींस में नजर आ रही हैं। वह कार में बिलकुल सिकुड कर सीट पर दोनों पैर रखकर, घुटनें पर सिर टिकाए बैठी हैं। इसके बाद शाहरुख की मैनेजर पूजा ददलानी कार में आकर बैठती हैं और कार वहां से चल पड़ती है।

बता दें कि आज गौरी खान का जन्मदिन है। लेकिन उनका ये जन्मदिन उनके लिए बिल्कुल भी खुशहाल नहीं है। उनकी खास फराह खान ने सोशल मीडिया पर गौरी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने शाहरुख और गौरी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘मां की ताकत किसी से कम नहीं! माता-पिता की दुआएं पहाड़ों और समुद्र को हिला सकती हैं। सबसे मजबूत मां और महिला को जन्मदिन की शुभकामनाएं। जिसे मैंने पिछले हफ्ते खुद देखा है। गौरी खान मैं तुम्हारे लिए आज बेस्ट बर्थडे गिफ्ट मिलने की दुआ करती हूं।’

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.