Tue, Oct 20, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

आर्यन खान खुद को मुसलमान मानते हैं हिंदू? मां गौरी खान ने किया चौंकाने वाला खुलासा

शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान इन दिनों ड्रग्स से जुड़े एक मामले के चलते सलाखों के पीछे हैं.

हालांकि, हम आर्यन खान और ड्रग्स वाले मसले पर नहीं बल्कि एक दूसरे ही मुद्दे पर बात करने वाले हैं. यह तो आप सब ही जानते हैं कि शाहरुख़ की शादी गौरी खान से हुई है जो हिंदू हैं वहीं शाहरुख़ मुस्लिम हैं. ऐसे में एक बार किसी इंटरव्यू में गौरी से इस बारे में पूछा गया था कि उनके बच्चे किस धर्म को फॉलो करते हैं. इस सवाल के जवाब में गौरी ने बताया था कि उनके घर में सभी त्यौहार मनाए जाते हैं फिर चाहे वो ईद हो या दिवाली.

पिता मुस्लिम, मां हिंदू तो जानिए किस धर्म को मानते हैं Aryan Khan, Gauri Khan ने किया था खुलासा!

गौरी ने इस दौरान आर्यन को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया था. गौरी ने बताया था कि आर्यन अपने पिता के बेहद क्लोज हैं और उनके नक़्शे कदम पर ही चलते हैं. गौरी के अनुसार, आर्यन खुद को मुसलमान मानते हैं. गौरी से इस इंटरव्यू के दौरान यह भी पूछा गया था कि वो शादी के बाद कन्वर्ट क्यों नहीं हुईं ? इस सवाल के जवाब में गौरी ने बताया था कि, ‘मैं शाहरुख़ का सम्मान करती हूं लेकिन इसका यह मतलब कतई नहीं कि मैं उनका धर्म अपना लूं, ठीक वैसा ही शाहरुख़ के साथ है’.

पिता मुस्लिम, मां हिंदू तो जानिए किस धर्म को मानते हैं Aryan Khan, Gauri Khan ने किया था खुलासा!

आपको बता दें कि किंग खान ने भी एक बार किसी इंटरव्यू में रिलिजन से जुड़ा एक बेहद मजेदार किस्सा शेयर किया था. शाहरुख़ ने बताया था कि, ‘एक बार सुहाना (शाहरुख़ की बेटी) के स्कूल का फॉर्म भरा जा रहा था, फॉर्म में एक जगह रिलिजन मेंशन करना था, सुहाना तब छोटी थीं और उन्होंने मुझसे पूछा कि पापा हमारा रिलिजन क्या है ? तब मैंने उससे कहा था कि हम इंडियन हैं हमारा कोई रिलिजन नहीं है’. बताते चलें कि ड्रग्स मामले में गिरफ्तार आर्यन को अब तक जमानत नहीं मिली है.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.