Tue, Oct 20, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

शाहरुख खान के सपोर्ट में कूदी महबूबा मुफ़्ती, बोलीं- अगर ‘खान’ नहीं होती तो अब तक आर्यन…

पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की अध्यक्ष और जम्मू एंड कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने

अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के ऊपर चल रहे क्रूज ड्रग बस्ट मामले का हवाला देते हुए BJP पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि आर्यन का सरनेम खान है, इसी वजह से उसे और उसके परिवार को टारगेट किया जा रहा है। BJP बस अपने वोटर्स को खुश करना चाहती है।

आर्यन के बहाने BJP पर साधा निशाना
उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, ‘चार किसानों की हत्या के आरोपी केंद्रीय मंत्री के बेटे को पकड़ कर उदाहरण बनाने के बजाय, केंद्रीय जांच एजेंसियां ​​​​23 साल की उम्र के बच्चे के पीछे पड़ी हैं, सिर्फ इसलिए क्योंकि उसका सरनेम ‘खान’ है। BJP अपने कोर वोट बैंक की इच्छाओं को पूरा करने के लिए मुसलमानों को टारगेट कर रही है।

‘चीन से बात तो पाकिस्तान से क्यों नहीं’
महबूबा ने चीन से बातचीत का हवाला देकर सरकार को नसीहत दी कि उसे पाकिस्तान से भी बातचीत करनी चाहिए। उन्होंने किश्तवाड़ कहा कि चीन ने हमारे जवानों को मारा और जमीनों पर कब्जा किया, लेकिन चीन के साथ भारत की बातचीत जारी है। मैं समझती हूं कि पाकिस्तान के साथ भी बातचीत के दरवाजे बंद नहीं करने चाहिए। आखिर कब तक BJP जवानों और लोगों के खून की सियासत करेगी।

आर्यन की जमानत याचिका हो चुकी है खारिज
2 अक्टूबर को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने आर्यन को गोवा जाने वाले क्रूज जहाज पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया था। मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत ने शुक्रवार को उनकी जमानत याचिका को इस आधार पर खारिज कर दिया कि यह उसके अधिकार में नहीं है, आर्यन की जमानत के लिए आपको सेशन कोर्ट जाना चाहिए।

हालांकि इस मामले में अभी तक शाहरुख और उनकी पत्नी गौरी खान ने किसी का कोई बयान नहीं आया है। उनके सपोर्ट में पूजा भट्ट, राज बब्बर, रवीना टंडन और हंसल मेहता समेत बॉलीवुड के कई सेलेब्स सामने आए हैं।

शाहरुख के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
शाहरुख तीन साल के ब्रेक के बाद सिद्धार्थ आनंद की ‘पठान’ में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के साथ इंडस्ट्री में वापसी करने वाले हैं। इसके अलावा, उनके पास राजकुमार हिरानी के इमिग्रेशन ड्रामा, डायरेक्टर एटली की कमर्शियल एंटरटेनर और राज-डीके के एक्शन जैसे प्रोजेक्ट्स शामिल हैं, जिनमें शाहरुख नजर आएंगे।

बेटे के विवाद के चलते पिता के ब्रांड एंडोर्स छूटे
BYJU’S ने शाहरुख के प्री-बुकिंग ऐड की रिलीजिंग भी नहीं कर रहा है। शाहरुख की स्पॉन्सरशिप डील्स में बायजूस सबसे बड़ा ब्रांड था। इस ब्रांड को एंडोर्स करने के बदले शाहरुख को सालाना 3 से 4 करोड़ रुपए मिलते थे। वह 2017 से कंपनी के ब्रांड एंबेसडर हैं। इसके अलावा उनके पास ICICI बैंक, रिलायंस जियो, LG, दुबई टूरिज्म, हुंडई जैसी करीब 40 कंपनियों का एंडोर्समेंट हैं।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.