Tue, Oct 20, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

कमल हसन की बेटी की प्राइवेट फोटो हुई थी लीक, छोड़ दिया था हिंदू धर्म, खुद को बताया था नास्तिक

साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार कमल हासन (Kamal Haasan) की छोटी बिटिया अक्षरा हासन (Akshara Haasan) का आज जन्मदिन है.

अक्षरा हासन आज 30 साल की हो चुकी हैं. केवल साउथ ही नहीं बल्कि अक्षरा हासन ने बॉलीवुड फिल्मों में भी अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है. अक्षरा हासन ने कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया है और बेहतरीन फिल्मों से अपना दबदबा बनाया है.

अक्षरा हासन (Akshara Haasan) का संबंध फिल्मी परिवार से होने के चलते उनका शुरू से अभिनय की ओर रूझान रहा. सबसे पहले अक्षरा हासन ने अपने करियर की शुरुआत बतौर सह निर्देशक के तौर पर की. जी दरअसल उन्होंने राहुल ढोलकिया के साथ मिलकर लंबे समय तक सह निर्देशक के तौर पर काम किया था और उसके बाद उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत की. उन्होंने फिल्म ‘शमिताभ’ से डेब्यू किया. यह फिल्म साल 2015 में आई थी लेकिन यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. इस फिल्म के बाद अक्षरा हासन ‘लाली की शादी में लड्डू दीवाना’ में नजर आई थीं और फिर उन्होंने कई फिल्मों में काम किया. वैसे अक्षरा हासन साल 2018 में उस समय चर्चाओं में आईं थीं जब उनकी निजी तस्वीर लीक हो गई थी.

निजी फोटोज हुई थीं लीक

उस समय अपनी तस्वीर लीक होने के बारे में अक्षरा हासन (Akshara Haasan) ने खुद सोशल मीडिया पर बताया था. उन्होंने कहा था, ‘मेरी कुछ निजी तस्वीरें लीक की गई हैं, यह किसने किया और क्यों, मुझे अभी भी नहीं पता चला है लेकिन मैं समझती हूं कि किसी जवान लड़की को इस तरह अपने मनोरंजन के लिए पीड़ित करना दुर्भाग्य है और कुछ ने तो यह तस्वीर ऐसे साझा की है, इस चीज ने मुझे अंदर से तोड़ दिया है, मैं असहाय हूं.’ वहीं बाद में अक्षरा हासन ने पुलिस से शिकायत की थी.

अक्षरा ने बदला था धर्म

खुद को नास्तिक बताने वालीं अक्षरा हासन (Akshara Haasan) ने 2017 में अपना धर्म बदल लिया था. अक्षरा ने हिन्दू धर्म छोड़कर बौद्ध धर्म अपना लिया था. धर्म परिवर्तन को लेकर अक्षरा का कहना था कि उन्होंने खुद बौद्ध धर्म पर विश्वास करने के बाद ये कदम उठाया.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.