Tue, Oct 20, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

चार दिन से नहाए नहीं हैं आर्यन खान, बिस्कुट खाकर कर रहे गुजारा, पेट भी नहीं हो रहा साफ़

सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद हैं.

वह चार दिन से नहाए नहीं हैं. काफी समय से टॉयलेट के लिए भी नहीं जा रहे हैं. इसके अलावा जेल का खाना नहीं खा रहे हैं सिर्फ बिस्कुट खा रहे हैं. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि आर्यन खान का पेट साफ नहीं होने से जेल के अधिकारी परेशान हैं कि कहीं उनकी तबीयत खराब न हो जाए. अब सभी की निगाहें बुधवार को होने वाली सुनवाई पर टिकी हैं. दरअसल, आर्यन खान की जमानत याचिका एक बार खारिज हो चुकी है. दूसरी बार याचिका पर बुधवार को सुनवाई होनी है. दावा किया जा रहा है कि जेल के अधिकारी परेशान हैं कि अगर दोबारा भी आर्यन खान की जमानत याचिका खारिज होती है तो उनकी तबीयत को संभालना मुश्किल हो जाएगा.

इसके अलावा आर्यन खान का खाना भी बड़ा सवाल बना हुआ है. दरअसल, जेल में सिर्फ जेल का खाना ही कैदियों को दिया जाता है. इसके अलावा कैदी सिर्फ 2500 रुपये बतौर जेब खर्च रख सकते हैं, जिससे वह जेल की कैंटीन से बिस्कुट-चिप्स आदि खरीद सकते हैं. अभी तो आर्यन खान कुछ दिन ही जेल में रहे हैं, जिसमें वह लगातार सिर्फ बिस्कुट खा रहे हैं. अब अगर दोबारा जमानत याचिका खारिज होती है तो अगले महीने उन्हें 2500 रुपये लेने की अनुमति होगी और इसी में पूरा महीना निकालना होगा. ऐसे में अगर वह खाना नहीं खाते हैं तो उनकी हेल्थ को लेकर तमाम समस्याएं हो सकती हैं.

बता दें कि आर्यन खान को मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज जहाज पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया था. उनके साथ मुनमुन धमेचा, अरबाज मर्चेंट, नुपुर सारिका, इस्मीत सिंह, मोहल जसवाल, विक्रांत छोकर और गोमित चोपड़ा गिरफ्तार किए गए थे. इन सभी को एनसीबी (नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) ने पकड़ा था और आरोप लगाया था कि इन लोगों के पास से 13 ग्राम कोकीन, 5 ग्राम एमडी, 21 ग्राम चरस, एमडीएमए की 22 गोलियां और 1.33 लाख रुपये मिले हैं. यह सभी सामान एनसीबी ने जब्त किया था. इन सभी पर ड्रग्स खरीदना और ड्रग्स लेना जैसी धाराएं लगाई गई हैं.

दूसरी ओर बता दें कि जिन अमित देसाई को अब शाहरुख खान ने केस सौंपा है, उन्होंने कहा है कि आर्यन के पास से कोई ड्रग बरामद नहीं हुआ. इस मामले में जल्द सुनवाई की आवश्यकता है. इस हाईप्रोफाइल मामले में देश के करोड़ों लोगों की नजरें लगी हुई हैं. बुधवार को क्या फैसला होता है इसका सभी को बेसब्री से इंतजार है.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.