Tue, Oct 20, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

दुनिया भर के कई देशों में फैली है शाहरुख खान की अरबों-खरबों की प्रॉपर्टी, वकील बोले- आर्यन खान खुद अपना शिप खरीद सकते हैं

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान इन दिनों क्रूज मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की हिरासत में हैं.

ऐसे में आर्यन खान को जमानत दिलाने के लिए कोर्ट में उनके वकील सतीश मानशिंदे ने तमाम तर्क दिए लेकिन उनकी रिमांड बढ़ा दी गई. हालांकि उनके वकील ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि आर्यन चाहे तो पूरी शिप खरीद सकते हैं. सतीश मानशिंदे का ये बयान खूब वायरल हो रहा है. ऐसे में हर कोई शाहरुख खान की कमाई और उनकी धन दौलत के बारे में ही बातें कर रहा है.

आपको बता दें कि रोमांस के बादशाह शाहरुख खान ने अपने बलबूते फिल्म इंडस्ट्री में ये मुकाम हासिल किया है. शाहरुख खान का घर दुनिया के सबसे शानदार घरों में शुमार है. इसके साथ ही शाहरुख खान की प्रॉपर्टी दुनिया भर के कई देशों में फैली हुई है. बैंक बैलेंस की बात करें तो शाहरुख की गिनती दुनिया के रईसों में की जाती है. इसके साथ ही गाड़ियों और घड़ियों का भी शाहरु खान के पास बेशकीमती कलेक्शन मौजूद है. तो आइए जानिए कि किस आधार पर आर्यन के वकील ने कहा कि उन्हें क्रूज में ड्रग्स बेचने की जरूरत नही वो तो खुद अपना शिप खरीद सकते हैं.

फोर्ब्स मैग्जीन ने शाहरुख खान को दुनिया भर के अमीर सितारों की लिस्ट में कई बार जगह दी है. रिपोर्ट्स के अनुसार शाहरुख खान की कुल संपत्ति 600 मिलियन डॉलर है.

शाहरुख खान का बंगला मन्नत दुनिया के टॉप 10 बगंलों में शामिल है. यह पूरी तरह से व्हाइट मार्बल से बना हैं. इस बंगले की कीमत लगभग 200 करोड़ रुपए बताई गई है. शाहरुख खान का बंगला ‘मन्‍नत’ 6 मंजिला है. रिपोर्ट की मानें तो करीब 26 हजार वर्गफीट में बने इस बंगले को शाहरुख ने 1995 में करीब 13 करोड़ रुपए में खरीदा था और तब इसका नाम ‘विला विएना’ था. इस बंगले का मालिक तब पारसी गुजराती केकू गांधी नाम का व्यक्ति था.

बताया जाता है कि शाहरुख खान हर महीने 43 लाख की भारी कीमत अपने घर के बिजली का बिल की चुकाते हैं ये कीमत इतनी है कि इसके एक फ्लैट आराम से खरीदा जा सकता है.  इसके साथ ही शाहरुख खान भारत में सबसे ज्यादा ज्यादा टैक्स चुकाने वाले सेलेब्स में से एक हैं.

शाहरुख खान के पास सिर्फ इंडिया ही नही बल्कि दुबई में भी लक्जरी बंगला है. Palm Jumeirah नाम के इस विला की कीमत तकरीबन 24 करोड़ बताई जाती है. यही नहीं शाहरुख खान लंदन के पार्क लेन में स्थित 172 करोड़ के घर के भी मालिक हैं. इसके साथ ही और भी कई देशों में शाहरुख खान के एक से एक शानदार बंगले हैं.

शाहरुख खान आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के को-ओनर हैं. इस टीम को शाहरुख खान ने 2007 में खरीदा था. इसमें उन्होंने जुही चावला के पति जय मेहता के साथ मिलकर इन्वेस्ट किया था. उनके पास फ्रेंचाइजी का 55 फीसदी स्टेक है. जिसकी कीमत 575 करोड़ रु से ज्यादा है.

इसके अलावा को महंगी घड़ियों का भी खूब शौक वह टैग हुवर ग्रैंड कैरेरा कैलिबर 17 आरएस क्रोनोग्राफ वॉच पहनते हैं. भारत में इस घड़ी की कीमत करीब 2.5 लाख रुपए है. शाहरुख के पास हार्ले डेविडसन डायना स्ट्रीट बॉब है- जो कि टियर रग्ड क्रूजर बाइक है. जिसकी कीमत 10 लाख रुपये है. शाहरुख के पास कई वैनिटी वैन हैं. जिनमें से एक सबसे महंगी, 3.8 करोड़ रुपये की है.

महंगे घर, घड़ी, कपड़े के अलावा शाहरुख खान लक्जरी गाड़ियों के मालिक भी हैं. उनके गैराज में उन गाड़ियों को देखा जा सकता है जो किसी के सपने से भी परे है. शाहरुख खान 4 करोड़ रुपये की कीमत वाली बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी कार में चलते हैं जिसे उन्होंने अपनी सुविधा के अनुसार मोडीफाई करवाया है.

इसके अलावा उनके पास ऑडी A6 है जिसकी कीमत 56 लाख रुपये, रोल्स रॉयस 4.1 करोड़ रुपये, बीएमडब्ल्यू 6 सीरीज़ 1.3 करोड़ रुपये, बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज़ जो 2 करोड़ रुपये और बीएमडब्ल्यू आई 8 जिसकी कीमत 2.6 करोड़ रुपये और एक स्पोर्ट्स कार, बुगाटी वेरॉन भी है. जिसकी कीमत 14 करोड़ रुपये और मर्सिडीज बेंज S600 गार्ड भी है, जिसकी कीमत 2.8 करोड़ रुपये है.मतलब शाहरुख खान का पर है गाड़ियों का बेशकीमती खजाना. इतना ही नहीं शाहरुख के पास एक प्राइवेट जेट भी है जिसकी कीमत करोड़ों में है.

शाहरूख खान सिर्फ फिल्मों से ही नहीं कमाते इसके अलावा, वो विज्ञापनों के जरिए भी करोड़ो की कमाई करते हैं. कई बड़े ब्रांड को एंडोर्स करते हैं शाहरुख खान का अपना प्रोडक्शन हाउस भी है. जहां प्रोडक्शन और वीएफएक्स का काम होता है रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के सालाना टर्न ओवर की बात करें तो ये 500 करोड़ से ज्यादा का है.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.