Tue, Oct 20, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

आर्यन खान के पास हैं इतनी डिग्रीयां, पढ़ने लिखने में भी रहे अव्वल, लेकिन क्यों आज नशे के चलते बंद है सलाखों के पीछे

इस वक्त शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान जेल में है।

जेल में उनके दिन काफी मुश्किल बीत रहे हैं, बता दें कि जब से वह जेल गए हैं तब से उनके घरवाले काफी परेशान है। उनके घर पर उनके माता-पिता, शाहरुख और गौरी का हाल बुरा हो गया है। उनको मादक पदार्थ रखने के चक्कर में गिरफ्तार किया गया है। ऐसे में उनकी जमानत याचिका पर तारीख दी गई है, आज उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई होनी है। अब देखना यह है कि क्या शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान जेल से बाहर आ पाते हैं या नहीं?

Bollywood actor Shah Rukh Khan's son Aryan Khan being taken to Arthur Road jail from the NCB office. (Photo: PTI)

इसी बीच लोगों ने यह इच्छा जाहिर की है कि आर्यन खान आखिर कहां तक पढ़े लिखे हैं ?आज हम आपको बताने वाले आर्यन खान ने कहां तक पढ़ाई की है। आर्यन खान ने काफी ज्यादा पढ़ाई की है। उनके पास डिग्रियों की लाइन लगी हुई है। उन्होंने अपनी स्कूलिंग मुंबई में रहकर पूरी की है और स्नातक के लिए वह विदेश चले गए। बता दें कि उन्होंने स्नातक विदेश से पूरा किया है। कुछ समय पहले उन्होंने यह सारी बातें अपनी सोशल मीडिया के जरिए बताई थी।

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद वह 2016 में इंग्लैंड चले गए, वहां पर सेवेनोक्स स्कूल में उन्होंने पढ़ाई की। शाहरुख खान के बेटे को आर्ट्स में रुचि थी जिसके चलते उन्होंने अपना ग्रेजुएशन आर्ट्स से पूरा किया। इसके बाद उन्होंने बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स, सिनेमैटिक आर्ट्स और टेलिविजन प्रोडक्शन की पढ़ाई की यह पढ़ाई उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया से पूरी की है।

पढ़ाई लिखाई के मामले में आर्यन खान काफी अच्छे हैं। वही बात करें काम की तो उन्होंने द लायन किंग में सिंबा की आवाज दी थी। इतना ही नहीं वह जाया बच्चन और अमिताभ बच्चन के साथ फिल्मों में भी आ चुके हैं। फिल्म में उन्होंने छोटे बच्चे का किरदार निभाया था, लेकिन इस वक्त वह सलाखों के पीछे हैं क्यूंकि उनके पास नशीले पदार्थ पाए गए थे। बता दें की शाहरुख़ खान के बेटे की संगत रईस लोगों के साथ है और कई बाहर के दोस्त उनके संपर्क में है जो अक्सर ही नशे का सेवन करते हैं।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.