Tue, Oct 20, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

आलीशान जिंदगी जीते थे दिलीप कुमार, अपने पीछे छोड़ गए इतने करोड़ की संपत्ति

हिन्दी सिनेमा के दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार (Dilip Kumar) का निधन हो गया है.

बुधवार को दिलीप कुमार ने 98 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. लंबे वक्त से दिलीप कुमार बीमार चल रहे थे, मुंबई में कई बार उन्हें अस्पताल में भी भर्ती करवाया गया था. अब बुधवार को बॉलीवुड के ट्रेजेडी किंग ने अंतिम सांस ली. दिलीप कुमार के निधन से बॉलीवुड और देश में शोक की लहर है, कई दिग्गज उन्हें नमन कर रहे हैं.

कभी 36 रुपये कमाते थे दिलीप कुमार, आज कुल संपत्ति जानकर नहीं होगा यकीन
12 भाई-बहनों में से एक दिलीप का बचपन बहुत ही तंगहाली में बीता था। दिलीप का असली नाम युसूफ खान था। उन दिनों हिंदी सिनेमा में हिंदू नाम का चलन था इसलिए उन्होंने अपना नाम बदल लिया। 1947 में विभाजन के बाद वह परिवार के साथ मुंबई आ गए। मुंबई आने के बाद दिलीप साहब को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ा था।

विभाजन के बाद मुंबई पहुंचे दिलीप के परिवार पर आर्थिक संकट मंडराने लगा था। घर की माली हालत देख दिलीप कुमार पुणे के एक आर्मी क्लब में सैंडविच स्टॉल पर काम करने लगे। यहां उन्हें महीनेभर मेहनत करने के बाद केवल 36 रुपये मिलते थे।

कभी 36 रुपये कमाते थे दिलीप कुमार, आज कुल संपत्ति जानकर नहीं होगा यकीन
पाकिस्तान की खैबर पख्तूनख्वा सरकार ने दिलीप कुमार के पैतृक घर की कीमत 80,56,000 रुपये तय की है। पेशावर के उपायुक्त मोहम्मद अली असगर ने कम्युनिकेशन एंड वर्क्स डिपार्टमेंट की एक रिपोर्ट के बाद दिलीप कुमार के चार मारला में बने घर की कीमत 80.56 लाख रुपये तय की है।

दिलीप साहब ने मुगल-ए-आजम, दाग, नया दौर, देवदास और शहीद जैसी कई हिट फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज के समय में दिलीप कुमार की संपत्ति 604 करोड़ 63 लाख से भी ज्यादा की है। दिलीप साहब को पद्म भूषण, दादा फाल्के और सर्वोच्च सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.