Tue, Oct 20, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

बेगम करीना कपूर ने सरेआम खोले बेडरूम के राज, कहा- मुझे बिस्तर पर यह 3 चीजें चाहिए

करीना कपूर खान हिंदी सिनेमा की एक बड़ी और बेहद ख़ूबसूरत अदाकारा हैं.

करीना की अदाकारी के साथ ही उनकी ख़ूबसूरती का भी हर कोई दीवाना है. अपने 20 साल के करियर में करीना ने बहुत शानदार काम किया है. उन्होंने अब तक कई हिट फ़िल्में दी हैं और यह सिलसिला अब भी जारी है.

kareena kapoor

करीना कपूर अपनी फिल्मों के साथ ही अपनी निजी ज़िंदगी को लेकर भी चर्चा में रही है. उनका हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता शाहिद कपूर के साथ अफेयर ख़ूब सुर्ख़ियों में रहा. दोनों कई सालों तक रिश्ते में थे और फैंस को यह जोड़ी काफी पसंद आती थी हालांकि इनका रिश्ता टूट गया और फैंस की उम्मीदें भी.

kareena and shahid

ब्रेकअप के बाद करीना और शाहिद दोनों ही अपनी ज़िंदगी में आगे बढ़ गए. साल 2015 में जहां शाहिद ने मीरा राजपूत से शादी कर ली तो वहीं करीना ने अपना हमसफ़र चुना अभिनेता सैफ अली खान को. दोनों ने नवंबर 2012 में शादी की थी. इससे पहले सैफ और करीना का भी कई सालों तक अफेयर चला था.

बताया जाता है कि करीना और सैफ के बीच नजदीकियां फिल्म ‘टशन’ के दौरान बड़ी थी. साल 2009 में दोनों एक दूसरे के बेहद करीब आ गए थे और दोनों एक दूसरे से शादी करने का मन बना चुके थे. ऐसे में साल 2012 में दोनों की शादी हो गई. गौरतलब है कि सैफ अली खान की यह दूसरी शादी थी. इससे पहले वे अभिनेत्री अमृता सिंह से साल 1991 में शादी कर चुके थे लेकिन साल 2003 में दोनों ने तलाक ले लिया था.

saif ali khan and kareena kapoor

सैफ अली खान और करीना की जोड़ी हिंदी सिनेमा की चर्चित और लोकप्रिय जोड़ी में से एक है. दोनों की जोड़ी फैंस को ख़ूब पसंद आती है. साल 2012 में शादी के बाद दोनों साल 2016 में एक बेटे तैमूर अली खान के माता-पिता बने थे. जो कि एक चर्चित स्टार किड है.

kareena kapoor

वहीं इस साल की शुरुआत में करीना ने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया था. बताया जा रहा है कि जिसका नाम जहांगीर है. बता दें कि, इस साल फरवरी में करीना दूसरी बार मां बनी थी. अब जब करीना की निजी ज़िंदगी को लेकर बातें हो रही है तो आपको अभिनेत्री के बेडरूम सीक्रेट्स के बारे में भी बता देते हैं. इसके बारे में खुद अभिनेत्री ने ही खुलासा किया था.

kareena kapoor

करीना ने अपने एक साक्षात्कार में अपने बेडरूम सीक्रेट्स से पर्दा उठाते हुए हर किसी को चौंका दिया था. उन्होंने बताया था कि, “सोने के लिए जाने से पहले मैं बिस्तर पर तीन चीजें लेकर जाती हूं. मुझे बेड पर तीन चीजें चाहिए वाइन की एक बोतल, पजामा और पति सैफ अली खान. वहीं आगे अभिनेत्री ने कहा था कि, “मुझे लगता है कि इससे बेहतर जवाब और कोई हो ही नहीं सकता है. इसके लिए मुझे प्राइस मिलना चाहिए.”

kareena kapoor saif ali khan

वहीं अपने एक साक्षात्कार में करीना ने सैफ अली से हुई एक मुलाकात को लेकर कहा था कि, “जब मैं सैफ से मिलीं तो मन में टोटल फिल्मी फील हो रहा था, बिल्कुल मैं हूं ना कि सुष्मिता सेन की तरह. जैसे जब वह आती हैं बैकग्राउंड में रोमांटिक गाना प्ले होता है और उनकी साड़ी का पल्लू उड़ता है बिल्कुल वैसे ही.”

दोनों कलाकारों के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो करीना कपूर की आगामी फिल्म लाल सिंह चड्ढा है. इस फिल्म में वे मशहूर अभिनेता आमिर खान के साथ नजर आने वाली है. फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर प्रदर्शित होगी.

वहीं सैफ अली खान भी अपने काम में व्यस्त हैं. सैफ आने वाले दिनों में भूत पुलिस, बंटी और बबली 2, आदि पुरुष आदि में नजर आएंगे. बताया जा रहा है कि आदिपुरुष में वे रावण की भूमिका में होंगे.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.