Tue, Oct 27, 2026
🔍 ▶️
Videos

21 करोड़ के भैंसे “सुल्तान” की मौत से मचा हाहाकार, मालिक का रो-रो कर हुआ बुरा हाल, बेटे जैसा था रिश्ता

मवेशियों को पालने वाले इंसान उन्हें अपने परिवार के सदस्य की तरह रखना पसंद करते हैं।

यही कारण है कि उनका और मवेशियों का एक अनोखा ही रिश्ता देखने को मिलता है। आपने हरियाणा के ‘सुल्तान’ के बारे में तो सुना ही होगा जिसकी कीमत ही लोगों के होश उड़ा दिया करती थी। बता दें कि हरियाणा के ‘सुल्तान’ नाम के भैंसे का देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक नाम फैमस था। लेकिन आज यह करोड़ो की कीमत वाला भैंसा हमारे बीच मौजूद नहीं है। हाल ही में आए हार्ट अटैक की वजह से ‘सुल्तान’ की मौत हो गई।

sultan jhota 5

‘सुल्तान’ भैंसा से उनके मालिक नरेश को इतना ज्यादा लगाव था कि उन्होंने उसे 21 करोड़ कीमत लगने के बाद भी उसे नहीं बेचा। क्योंकि वह शुरू से उसे अपने बेटे की तरह पालते आ रहे थे। राजस्थान के पुष्कर में हर साल मवेशियों का बाजार लगता है ऐसे में जब नरेश अपने भैंसे को लेकर वहां पर पहुंचे तो एक अफ्रीकी व्यापारी ने उसकी कीमत 21 करोड़ रुपए लगा दी थी। लेकिन इसके बाद भी उन्होंने इस भैंसे से को नहीं बेचा।

sultan jhota 3

वहीं सुल्तान के इस तरह चले जाने के बाद से उसके मालिक नरेश काफी ज्यादा निराश है और उनकी निगाह सुल्तान की तस्वीर से हट नहीं रही है। क्योंकि उन्होंने उसकी काफी सेवा की है और अपने बेटे की तरह से पाला है। खबरों की मानें तो सुल्तान की उम्र 14 साल थी और वह साल भर में हजारों सीमन दिया करता था। जिसकी वजह से उसके मालिक नरेश को करोड़ों रुपए की आमदनी हुआ करती थी। सुल्तान मुर्राह नस्ल का भैंसा था। जिसके नस्ल की काफी ज्यादा डिमांड रहती है।

sultan jhota 4

‘सुल्तान’ की बात करें तो अपने शरीर और अपनी सुंदरता के चलते उसे अब तक कई तरह के अवार्ड भी मिल चुके थे। बता दें कि सुल्तान की लोकप्रियता सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा देखने को मिली आज हजारों से वीडियो आपको यूट्यूब पर सुल्तान के मिल जाएंगे। लेकिन अचानक सुल्तान के इस तरह चले जाने के बाद उसके मालिक काफी ज्यादा निराश है। बता दें कि इस तरह के नस्ल वाले भैंसे बहुत कम ही देखने को मिलते हैं जिसमें लोगों के बीच में इतनी ज्यादा लोकप्रियता कमाए थी।

sultan jhota 2

सुल्तान’ शरीर से 6 फीट लंबा था, जिसका वजन तकरीबन 1.5 टन था।

‘सुल्तान’ एक दिन में 10 किलो दूध, 15 किलो सेब, 20 किलो गाजर, 10 किलो अनाज और 10-12 किलो हरे पत्ते खाता था। समय समय पर ‘सुल्तान’ को शराब भी पिलाई जाती थी।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.