Tue, Oct 20, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

VIDEO:जब दिलीप कुमार ने क्रिकेट के मैदान में लगाये छक्के-चौके, वहीदा रहमान-शशि कपूर जैसे दिग्गज मैच में खेले

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार साहब का आज 7 जुलाई को सुबह के समय लंबी बीमार के बाद नि’धन हो गया.

दिलीप ने बॉलीवुड की कई सफल फिल्मों में अभिनय कर दर्शकों को रोमांचित किया. बॉलीवुड का यह दिग्गज कलाकार क्रिकेट में अत्यधिक रूचि रखता था. दिलीप कुमार ने अपने लंबे करियर में एक से बढ़कर एक बेहतरीन और यादगार फिल्में की. सिल्वर स्क्रीन पर हर किसी ने उनका जलवा देखा लेकिन कैमरे के सामने अदाकारी के जलवे दिखाने वाले इस दिग्गज ने क्रिकेट मैदान पर भी अपनी चमक बिखेरी.

सिर्फ दिलीप कुमार ही नहीं बल्कि उनके दौर के ही दूसरे बड़े सुपरस्टार राज कपूर भी उस मैच का हिस्सा थे. बल्कि ये टक्कर ही राज कपूर और दिलीप कुमार के बीच थी. फिल्म इंडस्ट्री में एक-दूसरे को अपने यादगार प्रदर्शन से टक्कर देने वाले ये दोनों दिग्गज क्रिकेट मैदान पर भी भिड़े थे और ये टक्कर भी काफी मजेदार रही थी.

यह मौका इन दोनों दिग्गजों और बॉलीवुड के कई बड़े सितारों के चाहने वालों के लिए किसी खास याद से कम नहीं है.
फिल्म इंडस्ट्री के धुरंधरों की हुई टक्कर
ये यादगार मैच अभिनेताओं से सजी टीमों के मध्य 1962 में खेला गया था. सिने वर्कर्स रिलीफ फंड के लिए रकम जुटाने के लिए ये दोस्ताना चैरिटी मैच खेला गया था और बॉलीवुड के इन दोनों धुरंधरों को दो टीमों को कप्तान बनाया गया था.

यूट्यूबर नईम खान ने अपने अकाउंट पर इस मैच का वीडियो पोस्ट किया है और इस ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो में दोनों सितारों के अलावा भी वहीदा रहमान, जॉनी वॉकर, प्राण, शशि कपूर, शम्मी कपूर जैसे नामी अभिनेताओं ने भी हिस्सा लिया था.

वहीं राज मेहरा इस मैच की कॉमेंट्री कर रहे थे. दिलीप कुमार के फिल्मी करियर की शुरुआत 1944 में आई फिल्म ज्वार भाटा से हुई थी. हालांकि, इस फिल्म ने उन्हें खास पहचान नहीं दिलाई. दिलीप कुमार को असली पहचान फिल्म जुगनू से मिली. इस फिल्म के बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने इसके बाद राज कपूर के साथ फिल्म अंदाज में काम किया.

https://youtu.be/pI4Glp7D0QM

यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी. दिलीप कुमार ने दीदार, देवदास और मुगल-ए-आजम जैसी फिल्म में सीरियस एक्टिंग करके अपनी अलग पहचान बना ली थी. जिसकी वजह से वह ट्रेजडी किंग कहलाए.

दिलीप कुमार ने हर जॉनर की फिल्म में काम किया. फिर चाहे राम और श्याम में डबल रोल से सभी को हंसाना हो या सौदागर में उनका निराला अंदाज हो. दिलीप साहब आखिरी बार फिल्म किला में नजर आए थे. इस फिल्म में दिलीप कुमार के साथ अमिताभ बच्चन भी थे. इस फिल्म को रमेश सिप्पी ने बनाया था.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.