Tue, Oct 20, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

भाई सैफ ने की दो-दो शादियां, बहन सबा 46 की उम्र में भी शादी के लिए तरस रही है, 2700 करोड़ की है मालकिन

यूं तो पटौदी खानदान का हर शख्स लाइमलाइट में रहता है।

चाहे शर्मिला टैगोर हों, सैफ हों, सोहा हों, करीना हों या फिर सारा अली खान। पटौदी खानदान के सबसे छोटे नवाब तैमूर भी खूब सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन एक शख्स हैं जो लाइमलाइट से कोसों दूर हैं। ये कोई और नहीं बल्कि सैफ की बहन सबा अली खान हैं।

सबा अली खान सैफ से छोटी और सोहा अली खान से बड़ी हैं।सैफ और सोहा का नाम तो आपने सुना होगा लेकिन सबा का नाम शायद ही आपने सुना हो।

सबा अली खान फिल्मों और लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। पेशे से सबा अली खान ज्वेलरी डिज़ाइनर हैं और खुद का बिजनेस करती हैं। हाल ही में उन्होंने एक डायमंड चैन भी शुरू की है।

परिवार के लगभग हर सदस्य के इंडस्ट्री से जुड़े होने के बाद भी सबा फिल्मी जगत का हिस्सा बनना पसंद नहीं करती हैं। वो स्वभाव से बेहद शर्मीली हैं और यही वजह है कि वो लोगों से ज्यादा नहीं मिलती हैं। एक इंटरव्यू में सबा ने कहा था कि मैंने कभी एक्टिंग के बारे में नहीं सोचा। मुझे खुशी है मैं जो काम कर रही हूं उसमें मेरा काफी नाम है। 42 साल की सबा अनमैरिड हैं और इंडिपेंडेंट हैं। सबा 2700 करोड़ की मालकिन हैं।

सबा पटौदी खानदान की संपत्ति की देखरेख करती हैं। इसके अलावा संपत्ति का काम संभालने के लिए औकाफ- ए- शाही नाम की एक संस्था है। सबा इस संस्था की मुखिया हैं। वो पूरा हिसाब अपने पास रखती हैं।

सबा सिर्फ फैमिली फंक्शंस में ही नजर आती हैं। इसके अलावा किसी भी इवेंट या मीडिया इंटरेक्शन में वो नजर नहीं आती। भाभी करीना कपूर खान से भी सबा की बेहद खास बॉन्डिंग हैं। दोनों साथ में अच्छा वक्त बिताते हैं। दोनों की बॉन्डिंग का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि करीना के जन्मदिन पर सैफ अली खान ने सभा से ही एक डायमंड सेट डिजाइन करने के लिए कहा था।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.