Tue, Oct 20, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

शाहरुख-गौरी ने उठाया बड़ा कदम, बेटे के जेल से लौटने तक घर में नहीं बनेगी मिठाई, किचन में बन रही खीर भी…

ड्रग्स पार्टी केस में गिरफ्तार शाहरुख खान का बेटा फिलहाल आर्थर रोड जेल में बंद है।

बेटे आर्यन के जेल में होने से शाहरुख और गौरी दोनों बेहद चिंता में हैं। यहां तक कि उन्होंने किसी भी तरह का त्योहार नहीं मनाने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब तक आर्यन जेल से छूटकर घर नहीं आ जाते, तब तक ‘मन्नत’ में कोई भी त्योहार सेलिब्रेट नहीं किया जाएगा।

इतना ही नहीं, शाहरुख की पत्नी गौरी ने ‘मन्नत’ में अपने स्टाफ को सख्त निर्देश दिए हैं कि आर्यन जब तक घर लौटकर नहीं आ जाते, तब तक घर में कोई मिठाई नहीं बनेगी। दरअसल, गौरी ने अपने स्टाफ को ऐसा इसलिए कहा क्योंकि लंच के समय उनका स्टाफ किचन में खीर बना रहा था। ये देखकर गौरी ने उन्हें फौरन रोक दिया और कहा कि आर्यन के रिहा होने तक घर में किसी भी तरह के मीठे पकवान नहीं बनेंगे। बता दें कि इससे पहले खबर आई थी कि गौरी ने नवरात्रि के दौरान बेटे की रिहाई के लिए प्रार्थना की थी। इस दौरान उन्होंने 7 अक्टूबर यानी नवरात्रि के पहले दिन से ही मीठा खाना छोड़ दिया है।

20 अक्टूबर को आएगा आर्यन की जमानत पर फैसला : 
बता दें कि आर्यन खान की जमानत पर फैसला 20 अक्टूबर को आना है। सेशंस कोर्ट ने 15 अक्टूबर की सुनवाई में फैसला सुरक्षित रख लिया था। आर्यन खान 8 अक्टूबर से जेल में बंद हैं। शाहरुख खान ने बेटे आर्यन के लिए 4500 रुपए का मनीऑर्डर भी भिजवाया था। इससे आर्यन कैंटीन से लेकर खाना खा सकते हैं। जेल के नियमों के मुताबिक, किसी भी कैदी को एक महीने में 4500 रुपए का मनीऑर्डर ही बाहर से मंगवाने की अनुमति होती है।

क्या है मामला : 
बता दें कि NCB ने 2 अक्टूबर को आर्यन खान समेत 8 आरोपियों को कार्डेलिया क्रूज से ड्रग्स पार्टी करते हुए गिरफ्तार किया था। बाद में सभी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें एनसीबी की रिमांड में भेज दिया गया। 7 अक्टूबर को कोर्ट ने सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बाद में NCB ने आर्यन समेत 6 मेल आरोपियों को आर्थर रोड़ जेल जबकि 2 फीमेल आरोपियों को भायखला जेल भेज दिया। आर्थर रोड जेल में आर्यन खान को उनका कैदी नंबर भी अलॉट हो गया है। आर्यन खान कैदी नंबर 956 है और उन्हें क्वारंटीन के बाद नॉर्मल बैरक में शिफ्ट कर दिया गया है। जब तक आर्यन जेल में रहेंगे उन्हें कैदी नंबर 956 के नाम से ही बुलाया जाएगा।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.