Tue, Oct 20, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

VIDEO: अब्बा शाहरुख के साथ दुआ मांगते आर्यन का Video हुआ वायरल, लोगों ने की जमकर तारीफ

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के लिए आज बुधवार का दिन काफी अहम है।

ड्रग्स केस में उनके जमानत पर कोर्ट में सुनवाई होनी है। मुंबई तट पर क्रूज़ पर 2 अक्टूबर को आर्यन खान को एनसीबी ने अन्य 7 लोगों के साथ अरेस्ट किया, जिनपर ड्रग्स के इस्तेमाल और खरीब-फरोख्त का आरोप है। इस वक्त जहां बॉलिवुड इंडस्ट्री से तमाम स्टार्स शाहरुख और आर्यन खान को सपोर्ट कर रहे हैं, वहीं आर्यन के फैन क्लब अकाउंट पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है।

आर्यन खान ने भले बॉलिवुड में एंट्री न मारी हो, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। आर्यन खान के सपोर्ट में कई फैन क्लब उतर आए हैं। आर्यन खान का यह वीडियो एक फैन क्लब ने शेयर किया है, जिसमें पापा शाहरुख खान के साथ आर्यन के बचपन की कई खूबसूरत झलकियां नजर आ रही हैं।

शाहरुख और आर्यन के लिए सपोर्ट जताते हुए फैन क्लब से इस वीडियो को शेयर किया गया है। इस वीडियो के साथ #releasearyankhan #westandwithsrk #westandwitharyankhan #wesupportaryankhan जैसे कई हैशटैग भी शेयर किए गए हैं। वीडियो में शाहरुख और उनके बच्चों के साथ बिताए कई खास पलों की झलकियां हैं। इसमें छोटे से आर्यन पापा के माथे को चूमते दिख रहे हैं और बच्चे अपने पापा के साथ दुआएं मांगते भी दिख रहे हैं।

बॉलिवुड से कई बड़ी हस्तियां सोशल मीडिया पर शाहरुख खान और उनके बेटे के लिए सपोर्ट जताया है। रितिक रोशन, पूजा भट्ट, मीका सिंह, सलमान खान, सुनील शेट्टी, शत्रुघ्न सिन्हा, शेखर सुमन जैसे तमाम ऐक्टर्स को बाद जावेद अख्‍तर ने भी सपोर्ट किया। हालांकि उन्होंने शाहरुख और आर्यन का नाम लिए बिना उनका समर्थन किया। उन्‍होंने कहा कि जांच के नाम पर बॉलिवुड और इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सिलेब्रिटीज को निशाना बनाया जा रहा है।

प्रकाश झा ने भी आर्यन का सपोर्ट करते हुए उन्हें बेचारा कहा है। ‘इंडिया टुडे’ के साथ बातचीत में आर्यन से जुड़े ड्रग्स केस के बारे में कहा कि उन्हें इस मामले के बारे में ज्यादा कुछ तो नहीं पता है, लेकिन इतना जरूर जानते हैं कि आर्यन बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं। प्रकाश झा ने कहा, ‘मुझे पता नहीं है तो फिर इस पर कैसे कॉमेंट कर सकता हूं। मुझे यह भी नहीं पता कि इस मामले में कौन कॉमेंट कर रहा है। मैंने पढ़ा भी नहीं है। मैं बस इतना जानता हूं कि वह बेचारा बच्चा, जोकि शाहरुख खान का बेटा है, बड़ी मुश्किल में फंस गया है।’

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.