Tue, Oct 20, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

बॉलीवुड पर राज करते हैं ये 7 खानदान, हर कोई ठोकता है सलाम

बॉलीवुड में अब तक न जाने कितने ही लोग अपना भाग्य आजमा चुके हैं|

हालांकि हर किसी को बॉलीवुड रास नहीं आया| फिल्मी दुनिया में कई फिल्मी खानदान ऐसे हैं जो बॉलीवुड पर काफी वर्षों से राज करते आ रहे हैं। इन फिल्मी परिवारों के नाम से ही पूरी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री जानी जाती हैं। आज के इस लेख में हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही परिवारों के बारे में बताने जा रहे हैं| आइये जानते हैं इनके बारे में-

राज कपूर (Raj Kapoor) का परिवार

शशि कपूर के निधन के साथ कपूर खानदान की दूसरी पीढ़ी का अंत, मिलिए इस खानदान  के हर एक शख्स से/ From Prithviraj Kapoor To Ranbir Kapoor Here Is The  Complete Familyहिंदी इंडस्ट्री की नींव रखने वाले शो पृथ्वीराज कपूर का परिवार आज तक फिल्म इंडस्ट्री में राज करता आ रहा है। पृथ्वीराज कपूर की विरासत को शो मैन राज कपूर (Raj Kapoor) ने निभाया। पृथ्वीराज के बाद उनके खानदान की कमान ऋषि कपूर और रणधीर कपूर ने संभाली। आज कपूर परिवार से रणबीर कपूर और करीना कपूर खान अपने खानदान की फिल्मी विरासत को न सिर्फ संभाल रहे हैं बल्कि उसे आगे भी बढ़ा रहे हैं।

सलमान खान (Salman Khan) का परिवार
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) का परिवार फिल्म इंडस्ट्री पर वर्षों राज करता आ रहा है। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के पिता सलीम खान एक जाने-माने लेखक हैं जिन्होंन शोले जैसी क्लासिक फिल्म लिखी। वहीं सलमान खान की सौतेली मां हेलन भी गुजरे वक्त की दिग्गज अदाकारा रहीं।

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का परिवार
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का परिवार भी इस लिस्ट में टॉप पोजिशन पर ही आता है। अमिताभ बच्चन ने अपने हाथों से अपने परिवार के फिल्मी करियर व सफर की नींव रखी। जिसे उनकी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटा अभिषेक बच्चन संभाल रहे हैं।

धर्मेंद्र देओल (Dharmendra) का परिवार
फिल्म स्टार धर्मेंद्र (Dharmendra) के दोनों पुत्तर, सनी देओल (Sunny Deol) और बॉबी देओल (Bobby Deol) के बाद अब परिवार की तीसरी पीढ़ी करण देओल (Karan Deol) फिल्मी सफर को आगे बढ़ा रही है।

आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) का परिवार
बॉलीवुड फिल्मों के निर्माता यश चोपड़ा (Yash Chopra) के बेटे आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) भी फिल्मी दुनिया के बड़े खानदानों में से एक है। जिनके दम पर फिल्मी इंडस्ट्री फल-फूल रही है। परिवार की इस विरासत को पति आदित्य चोपड़ा के साथ मिलकर अदाकारा रानी मुखर्जी भी अच्छे से संभाल रही है।

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) का परिवार
क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौती और एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर के बेटे सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पनी मां से मिली फिल्मी विरासत को बहुत अच्छे से संभाल रहे हैं। उनके साथ करीना कपूर खान (Kareena Kapoor) और बेटी सारा अली खान (Sara Ali Khan) भी अपने परिवार के फिल्मी सफर को बढ़ा रही हैं।

सुनील दत्त का परिवार
पिता और बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सुनील दत्त और मां नर्गिस दत्त की फिल्मी विरासत को आज संजय दत्त (Sanjay Dutt) संभाल रहे हैं। दत्त परिवार फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा और जाना-माना परिवार है।

(साभार-बॉलीवुड लाइफ)

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.