Tue, Oct 20, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

कमर पर हाथ रखकर फोटो खिचाने पर भड़की जरीन खान, गुस्से में…

बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान (Zarine Khan) का शहर में नया अवतार देखने को मिला।

जेल रोड स्थित होटल में आयोजित ब्यूटी इवेंट में वे नाराज हो गईं और कार्यक्रम बीच में ही छोड़ दिया। उनके साथ एक्टर आफताब शिवदासानी (Aftab Shivdasani) भी मंच छोड़ चले गए। दरअसल, कार्यक्रम में 60 से ज्यादा ब्यूटीशियन व मेकअप आर्टिस्ट ट्रेनिंग लेने आए थे, जिन्हें भोपाल के मेकअप आर्टिस्ट ने लाइव ट्रेनिंग दी। इसके बाद मंच पर जऱीन और आफताब के हाथों उन प्रतिभागियों को मोमेंटो दिया जा रहा था। प्रतिभागी देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए थे।

इसी बीच एक पुरुष प्रतिभागी ने दोनों सेलिब्रिटीज पर पीछे से हाथ रखने के अंदाज में फोटो क्लिक कराई। इससे जरीन नाराज हो गईं और वहां से होटल के उस रूम चली गईं जहां उन्हें ठहराया गया था। बाद में जरीन खान शाम करीब साढ़े छह बजे वे एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गईं।

आयोजक ममता शर्मा ने कहा कि सेलेब्स ने अपना कमिटमेंट पूरा नहीं किया। वे प्रेस कॉन्फ्रेंस के टाइम को भी इवेंट टाइम पर काउंट कर रहे हैं जबकि पीसी तो एडिशनल थी। वहीं इवेंट स्पॉन्सर से जुड़े सिद्धार्थ ने बताया कि जरीन खान की तबीयत भी खराब हो गई थी। यह जानकारी उन्हें इवेंट मैनेजर ने देते हुए कहा कि मैडम को वोमेटिंग हुई।

फोटो नहीं होने पर निराश हुए प्रतिभागी
सेलिब्रिटीज के मंच से जाने के बाद यह उम्मीद जताई जा रही थी कि वे फिर स्टेज पर आकर मोमेंटो के साथ फोटो क्लिक करवाएंगे। लेकिन शाम तक वे रूम से बाहर नहीं आईं। वे प्रतिभागी जिनके साथ फोटो नहीं हो पाई काफी निराश नजर आए।

मैंने सिर्फ आफताब पर ही हाथ रखा
हाथ रखकर फोटो खिंचाने वाले शख्स ने पत्रिका को बताया, मैंने सिर्फ आफताब के पीछे हाथ रखे थे। उन्होंने अपना मोबाइल गैलरी दिखाते हुए कहा कि ये देखिए इन-इन सेलेब्स के साथ मैंने इसी अंदाज में फोटो क्लिक कराए हैं। मैं भी ब्यूटी इवेंट कराता हूं। अब तक 17 राज्यों में आयोजन कराए हैं।

कुछ साल पहले बर्ताव पर भी जताई थी नाराजगी
कुछ साल पहले एक सामाजिक संस्था के कार्यक्रम में रायपुर पहुंची जरीन खान के साथ एमजी रोड में रोड-शो के दौरान अनजान शख्स द्वारा किए गए बर्ताव से काफी हंगामा हुआ था। इसके बाद कार्यक्रम काफी देर तक रूका रहा और जरीन खान ने भी इस घटना को लेकर आयोजकों से नाराजगी जताई थी।

Shivashish Mishra संग खुल्लम-खुल्ला इश्क लड़ाती दिखी Zareen Khanबॉलीवुड अदाकारा जरीन खान बीती रात अपने खास दोस्त शिवाशीष के साथ स्पॉट की गई। जरीन खान अक्सर अपने बेबाक बयानों के चलते खबरों में रहती हैं लेकिन इस बार वो अपनी इन स्पॉटेड तस्वीरों के चलते खबरों में आ गई हैं। आइए आपको शिवाशीष और जरीन की वायरल होती ये तस्वीरें दिखाते हैं:

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.