Tue, Oct 20, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

सलमान खान के जीवन पर बन रही धमाकेदार सीरीज की पहली तस्वीर आई सामने, जानिए कौन निभा रहा है सलमान का किरदार?

फिल्म इंडस्ट्री के ‘दबंग’ यानी कि सलमान खान अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर खासे चर्चा में हैं।

वे कई प्रोजेक्ट में बिजी हैं और वहीं अब खबर उन पर बनने वाली डॉक्यूड्रामा सीरीज से जुड़ी हुई आ रही हैं। फिल्म इंडस्ट्री ने कई डॉक्यूड्रामा सीरीज बनी हैं। अब इसी लिस्ट में सलमान खान का नाम भी शामिल हो गया है। सलमान खान के जीवन पर एक डॉक्यूड्रामा सीरीज बन रही है। इस डॉक्यूमेंट्री का नाम बियॉन्ड द स्टार सलमान खान (Beyond The Star Salman Khan) है। हालांकि इस सीरीज में एक्टर का किरदार कौन निभाएगा इसका खुलासा नहीं किया गया है.

ये डॉक्यूमेंट्री सीरीज जाने माने ओटीटी प्लैटफॉर्म पर स्ट्रीम की जाएगी। हालांकि अभी इसके नाम का खुलासा नहीं हुआ है। इस सीरीज का प्रोडक्शन खुद सलमान खान की कंपनी सलमान खान फिल्म्स और वेब सीरीज स्कैम 1992 बनाने वाली कंपनी अप्लॉउज एंटरटेनमेंट मिलकर कर रही हैं। इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है और डॉक्यूमेंट्री के दूसरे एपिसोड की शूटिंग जारी है। इस एपिसोड का नाम सरिता है। इसकी एक तस्वीर खासी वायरल हो रही है। देखिए वायरल तस्वीर….

इस सीरीज में दिखाया जाएगा कि कैसे सलमान खान सुपरस्टार बने। उनके जीवन से जुड़े अनछुए पहलुओं पर भी बात की जाएगी। तमाम विवादों के बाद भी कैसे सलमान खान ने फिल्म इंडस्ट्री पर 33 साल तक राज किया, इस डॉक्यूमेंट्री में ये सब दिखाया जाएगा। इस खबर के आने के बाद से भाईजान के फैंस खासे एक्साइटेड हो गए हैं। वहीं अगर बात सलमान खान के वर्क फ्रंट की करें तो फिलहाल सलमान खान टाइगर 3 की शूटिंग में बिजी हैं। वे पठान में भी एक केमियो रोल करते नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वे टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन में लगे हुए हैं। वैसे आप सलमान खान पर बन रही इस डॉक्यूमेंट्री को लेकर कितने एक्साइटेड हैं? हमें कमेंट करके जरूर से बताइए…

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.