Tue, Oct 20, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

समीर वानखेड़े ने मुंबई पुलिस से लगाई गुहार, बोले- मुझे गिरफ्तार मत करो, मुझे फंसाने की साजिश..

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के

मामले की जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के वरिष्ठ अधिकारी समीर वानखेड़े ने ‘फंसाए’ जाने के डर से कानूनी कार्रवाई से सुरक्षा मांगी है. वानखेड़े ने मुंबई पुलिस प्रमुख को पत्र लिखकर कहा कि उनके खिलाफ  ‘सम्मानित हस्तियां’ द्वारा जेल और बर्खास्तगी की धमकी जारी की गई है.

इस बयान को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक की हालिया टिप्पणी के संदर्भ के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अधिकारी एक साल के भीतर अपनी नौकरी खो देगा. न्यूज एजेंसी एएनआई ने मलिक के हवाले से लिखा है, ‘उनके (भाजपा) पास एक कठपुतली है – वानखेड़े. वह लोगों के खिलाफ फर्जी मामले बनाते हैं. मैं वानखेड़े एक साल के भीतर अपनी नौकरी खो देंगे… हमारे पास फर्जी मामलों के सबूत हैं.’ ‘कानूनी कार्रवाई’ से सुरक्षा की मांग करते हुए, उन्होंने पत्र में कहा कि “अज्ञात व्यक्ति” उन्हें झूठा फंसाने की योजना बना रहे हैं.

बता दें, रविवार को एक गवाह ने ड्रग-ऑन-क्रूज़ मामले में सनसनीखेज दावे किए थे, जिसकी जांच वानखेड़े कर रहे हैं. कथित प्राइवेट इन्वेस्टिगेटर केपी गोसावी के निजी अंगरक्षक होने का दावा करने वाले प्रभाकर सेल का कहना है कि उसने केपी गोसावी और सैम डिसूजा के बीच 3 अक्टूबर को 18 करोड़ की डील के बारे में बातचीत सुनी थी. सेल ने हलफनामे में कहा है कि केपी गोसावी ने कहा था कि उन्हें समीर वानखेड़े को 8 करोड़ देने होंगे. गोसावी की आर्यन खान के साथ सेल्फी वायरल हुई थी.

सेल ने हलफनामे में साथ ही लिखा है कि उस शाम केपी गोसावी, सैम डिसूजा, और मेगास्टार शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी ने एक कार के अंदर 15 मिनट की बैठक की थी. बता दें, सेल को एनसीबी ने मामले में नौ में से एक गवाह बनाया है.

प्रभाकर सेल ने यह भी कहा कि केपी गोसावी के निर्देशों का पालन करते हुए, उन्हें नोटों से भरे दो बैग मिले और उन्हें सैम डिसूजा को दिया था. बैग में 38 लाख रुपए थे.

शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने पुलिस से हलफनामे पर “संज्ञान लेने” के लिए कहा है. शिवसेना सांसद संजय राउत ने ट्वीट किया, ‘आर्यन खान मामले में गवाह से एनसीबी द्वारा कोरे कागज पर हस्ताक्षर करवाना स्तब्ध करने वाला मामला है. ऐसी भी खबर है कि बड़ी राशि की मांग की गई. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि ये मामले महाराष्ट्र को बदनाम करने के लिए बनाए गए हैं. ऐसा लग रहा है कि यह सच साबित हो रहा है. पुलिस को स्वत: संज्ञान लेना चाहिए.’

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.