Tue, Oct 20, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

शाहरुख के कंधे पर सिर रखकर रोई सायरा बानो, भावुक हुए धर्मेंद्र बोले- मेरा बड़ा भाई चला गया

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का बुधवार को निधन हो गया है। इन्होंने सुबह करीब 7:30 बजे अपने जीवन की अंतिम सांस ली है।

दिलीप कुमार के नि’ध’न पर हर किसी ने शौक जाहिर किया है और आज इनको राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया गया है। इनकी आयु 98 साल की थी और ये लंबे समय से बीमार थे।


दिलीप कुमार को मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में दाखिल किया गया था। जहां पर इनका नि’ध’न हो गया। वहीं निधन के बाद इनके श’व को पाली हिल स्थित इनके घर लाया गया। जहां पर जाने माने लोगों ने आकर इनके अंतिम दर्शन किए। जिसके बाद जुहू स्थित क’ब्रि’स्ता’न में राजकीय सम्मान के साथ इन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया।


इनके घर पर कई जाने माने लोगों ने आकर इन्हें श्रद्धांजलि दी। अभिनेता शाहरुख खान भी इनके घर आए और सायरा बानो को संभालते हुए दिखे। साथ में ही इनकी अंतिम यात्रा में भी शामिल हुए। दरअसस दिलीप कुमार शाहरुख को अपने बेटे की तरह मनाते थे और आज इनके जाने पर शाहरुख ने बेटा होने के सभी फर्ज को निभाया है।

विद्या बालन भी दिलीप कुमार को श्रद्धांजलि देने इनके घर आई। इनके अलावा सिद्धार्थ रॉय कपूर को भी इनके घर देखा गया।


दिलीप कुमार के खास दोस्त धर्मेंद्र भी इनके घर आए और कई देर तक इनके श’व के पास बैठे रहे। इस दौरान धर्मेंद्र भावुक भी हुए। इन्होंने दिलीप साहब के साथ बिताए गए पलों को भी याद किया। उन्होंने कहा कि आज मेरा बड़ा भाई चला गया।


अपने पति दिलीप कुमार के निधन से सायरा बानो पूरी तरह से टूटी हुई नजर आई और खूब रोई। आखिरी पलों में सायरा बानो दिलीप कुमार को निहारतीं हुई नजर आई। राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी इस मौके पर पहुंचे और उन्होंने आखिरी बार इनके दर्शन किए।

दिलीप साहब के निवास पर उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे दोनों ही पहुंचे थे। काफी कम लोग जानते हैं कि बाला साहेब ठाकरे और दिलीप कुमार के काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे।


प्रोड्यूसर-डायरेक्टर करन जौहर भी इस मौके पर इनके घर आए और इन्होंने भी श्रद्धांजलि दी।

एक्टर रणबीर कपूर काले रंग के कपड़ों में नजर आए और कुछ देर को लिए इनके घर भी रुके।


एक्टर अनुपम खेर ने भी दिलीप कुमार के आखिरी दर्शन किए। इनके अलावा एक्टर अनिल कपूर भी दिलीप साहब के घर पहुंचे।


इसी तरह से NCP प्रमुख शरद पवार भी इनके घर आए और इनको श्रद्धांजलि अर्पित की। ये यहां पर काफी देर तक रुके रहे।


पद्म पुरस्कार और दादा साहेब फाल्के जैसे राष्ट्रीय सम्मानों से नवाजे गए दिलीप कुमार के पार्थिव देह पर तिरंगा लपेटा गया। जिसके बाद इनका जनाजा शुरू किया। इस दौरान इनकी पत्नी सायरा बानो काफी रोती हुए दिखी। इनको परिवार के लोगों ने किसी तरह से संभाला।


दिलीप कुमार के घर के बाहर फैन्स का जमावड़ा लगा हुआ था और घर के आसपास पुलिस की तगड़ी सुरक्षा की गई थी। हर किसी ने नम आंखों से इनको विदा किया।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.