Sun, Oct 25, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

28 दिन बाद ‘मन्नत’ पहुंचे आर्यन खान का ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत, लगे ‘शहजादे’ के नारें, देखें

लंबे इंतजार के बाद बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान अपने घर पहुंच गए हैं.

क्रूज ड्रग्स केस में फंसे आर्यन खान ऑर्थर रोड से रिहाई मिलने के बाद शाहरुख के बॉडीगार्ड रवि उन्हें लेने पहुंचे थे. आर्यन अब अपने घर मन्नत पहुंच गए हैं. फैंस मन्नत के बाहर उनकी राह तक रहे थे, जिन्होंने ढोल बजाकर आर्यन का स्वागत किया है. आर्यन का परिवार उनके घर वापस आने से बेहद खुश है.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

घर पहुंचे आर्यन खान

आर्यन खान आखिरकार अपने घर मन्नत पहुंच गए हैं. शाहरुख खान के बॉडीगार्ड रवि, आर्यन को लेकर घर पहुंचे हैं. शाहरुख खान के फैंस ने मन्नत के बाहर ढोल बजाकर आर्यन का स्वागत किया है.

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) आर्थर रोड जेल से रिहा होकर 11:30 बजे अपने घर मन्‍नत पहुंच गए हैं। घर के बाहर ढोल-नगारोंं की थाप पर फैंस नाच-गा रहे हैं। पटाखे फूट रहे हैं। फैंस नारे लगा रहे हैं- वी लव यू प्रिंस। शाहरुख और उनकी फैमिली की फोटो लेकर फैंस उत्‍साह में इधर-उधर दौड़ रहे हैं।

सुबह 11 बजे आख‍िरकार 27 दिन बाद 28वें दिन आर्यन क्रूज ड्रग्‍स केस में जमानत पर रिहा हुए हैं। जेल से रिहा होकर आर्यन खान सीधे मन्‍नत पहुंचे हैं। आर्यन बॉडीगार्ड रवि के साथ जेल से बाहर निकले और रेंज रोवर कार में सवार होकर अपने घर पहुंचे हैं। मुंबई में आर्थर रोड जेल के बाहर फैंस का हुजूम था। उधर घर ‘मन्‍नत’ के बाहर भी जश्‍न का माहौल है। बड़ी संख्‍या में वहां फैंस और सुरक्षा में जवान तैनात हैं। शाहरुख के कई स्‍टाफ भी मन्‍नत के बाहर आ गए हैं।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.