Tue, Oct 20, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

करोड़ों की संपत्ति मालकिन सनी लियोनी जीती हैं आलीशान जिंदगी, समाज सेवा में भी सबसे आगे…

कनाडा के सिक्ख परिवार में जन्मीं करनजीत कौर वोहरा उर्फ सनी लियोनी एक बहुत ही चर्चित अभिनेत्री और मॉडल के साथ साथ समाजसेवी भी है। जानिये उनके करियर, सम्पत्ति और नेट वर्थ के बारे में –

करियर की शुरुआत
सनी के करियर की शुरुआत, युएसऐ में एक पोर्न स्टार के रूप में हुई थी। 11 वर्ष की आयु में उनका परिवार कनाडा से अमेरिका चला गया था। उन्होंने बिजनस के उद्देश्य से इस इंडस्ट्री में कदम रखा था। पहले तो उन्होंने अपने परिवार को बिना बताए मैगजीन के लिए फोटोशूट करना प्रारम्भ किया पर जब उन्हें प्रचलित ‘पेन्टहाउस मैगजीन’ के कवर के लिये, जिसका विनिंग प्राईस $100,000 था, ऑफर आया तो उन्होंने अपने करियर प्लानिंग के बारे में अपने माता पिता को बताया। किसी भी साधारण माता पिता की तरह सनी के माता पिता को भी उनका पोर्न स्टार होना पसंद नहीं आया पर सनी अपने इरादों में पक्की थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि – “पोर्न स्टार होने का टैग कभी मेरे जीवन से नहीं जएगा। मैने अपने करियर में जो भी किया मुझे उस पर कोई पछतावा नहीं हैं।”


बॉलीवुड में एन्ट्री
इंडिया में सनी के करियर की शुरुआत 2011 में बिगबॉस के पांचवें सीजन में वाइल्ड कार्ड एन्ट्री से हुई। वहाँ निर्देशक महेश भट्ट गेस्ट के तौर पर आए थे। उन्होंने सनी को देखा और अपनी फिल्म के लिए साईन कर लिया। पर उनकी पहली फिल्म ‘जिस्म 2’ कुछ खास हिट नहीं रही। पर इसके बाद सनी ने कई और बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। ‘जैकपोट’, ‘रागिनी एमएमएस 2’, ‘एक पहेली लीला’, ‘कुछ – कुछ लोचा है’, ‘मस्तीज़ादे’, और ‘वन नाइट स्टेंड’ सनी की कुछ प्रचलित फिल्में है। इसके अलावा सनी के जीवन व संघर्ष पर आधारित एक वेब सीरीज – ‘करनजीत कौर – दी अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोनी’ भी बनी है, जो ‘ज़ी 5’ पर प्रदर्शित हुई थी।

खबरों के मुताबिक सनी अपनी प्रत्येक फिल्म के लिए ₹1.5 – ₹2.0 करोड़ तक फीस लेती है। सनी ने टीवी शो ‘स्प्लिटविला’ का सातवाँ और आठवाँ सीजन भी होस्ट किया है। वर्तमान में सनी मुंबई में अपने फोतोशूट करवा रही है व अपने आने वाले प्रोजेक्ट की तैयारियों में व्यस्त हैं।


नेट वर्थ, कमाई और सम्पत्ति
खबरों के मुताबिक सनी की नेट वर्थ 13 मिलियन USD (98 करोड़ INR) है। उनकी ज्यादातर कमाई ब्राण्ड्स, स्टेज शो और उनके मेकअप ब्राण्ड के (Kay) से होती है। सनी की सालाना कमाई ₹12 करोड़ से भी ज्यादा है। सनी लियोनी और उनके पति डैनियल के पास लॉस एन्जलस में करीब ₹19 करोड़ का बंगला है। सनी और डैनियल अकसर डैनियल के माता पिता और अपने बच्चों के साथ यहाँ समय बिताते है।

परिवार और समाजकार्य
सनी समाज सेवा में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती हैं सनी ने डैनियल वेबर से विवाह साल 2011 में किया। उन दोनों ने मिलकर साल 2017 में एक बेटी गोद ली, जिसका नाम उन्होंने निशा रखा। इसके बाद उन्होंने 2018 में दो जुड़वा बेटों को भी गोद लिया। सनी के माता पिता की बहुत पहले ही मृ”त्यु हो चुकीहै और डैनियल के माता पिता लॉस एन्जलस में रहते है, जहाँ सनी और डैनियल अकसर अपने बच्चों के साथ समय बिताने जाते है।


सनी एक समाजसेवी भी है समाज में उनकी छवी, उनकी बॉलीवुड की छवी से काफी विपरीत है। वे कैंसर से पीड़ित मरीजों के लिए कई समाजकार्य करती है। वे एक अच्छी चित्रकार भी है। उन्होंने अपनी बनाई चित्रकारी को बेचकर कमाए पैसों को कैंसर के मरीजो के इलाज के लिए दान किये है। कैंसर के अलावा वे, जानवरों के प्रति भी दया भाव रखती है और उनके लिये भी कर्य करती है। PETA द्वारा उन्हें इस कार्य के लिए सम्मानित भी किया गया है। वे जानवरों की देखरेख, उनके साथ उचित व्यवहार के लिए कई जागरूकता अभियान और समाजकार्य करती आ रही हैं। इसके अलावा वे गरीब बच्चों की शिक्षा, बुजुर्गों की देखरेख जैसे कई अन्य प्रोजेक्ट पर भी काम कर रही है।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.