Tue, Oct 20, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

धर्मेंद्र की उस वक्त निकल गई जान, जब सायरा बानो ने कहा- देखो, साहब ने पलक झपकी है

दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार का 7 जुलाई को निधन हो गया. उनके चले जाने से हर कोई गम में डूबा है.

एक्टर धर्मेंद्र भी दिलीप कुमार के जाने से बेहद दुखी हैं. वो दिलीप कुमार को श्रद्धांजलि देने उनके घर भी पहुंचे. धर्मेंद्र की एक फोटो भी खूब वायरल हो रही है. इसमें धर्मेंद्र, दिलीप के पार्थिव शरीर के पास उदास बैठे हुए हैं.

https://twitter.com/aapkadharam/status/1412823480706473989?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1412827432307023874%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es2_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.aajtak.in%2Fentertainment%2Fbollywood-news%2Fstory%2Fdilip-kumar-death-dharmendra-tweet-emotional-message-saira-banu-tmov-1286807-2021-07-08

धर्मेंद्र ने किया ये ट्वीट
धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर इस फोटो को शेयर भी किया है. धर्मेंद्र ने ट्वीट कर लिखा- ‘दोस्तों, मुझे दिखावा नहीं आता लेकिन मैं अपने जज्बात पर काबू भी नहीं पाता. अपना समझ के कह जाता हूं.’ दूसरे ट्वीट में धर्मेंद ने लिखा- ‘सायरा ने जब कहा- ‘धरम, देखो साहब ने पलक झपकी है.’ दोस्तों जान निकल गई मेरी. मालिक मेरे प्यारे भाई को जन्नत नसीब करे.’

दिलीप कुमार संग धर्मेंद्र का स्पेशल बॉन्ड था. दोनों में भाइयों जैसा प्यार था. धर्मेंद्र और दिलीप ने बंगाली फिल्म ‘Paari’ में स्क्रीन शेयर किया है.

दिलीप के निधन की खबर सुनने के बाद धर्मेंद्र बहुत इमोशनल हो गए थे. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट बताया था कि वे अपने भाई के निधन से बेहद दुखी हैं. आजतक से खास बातचीत में धर्मेंद्र इमोशनल हो गए थे. उन्होंने कहा था- जब भी दिलीप कुमार के घर को देखता हूं तो लगता था मानो हज कर आया हूं. दिलीप कुमार ने कभी पराया महसूस नहीं होने दिया. उन्होंने ऐसा फील कराया जैसे मैं उनका सगा भाई हूं.

दिलीप कुमार की बात करें तो उन्होंने इंडस्ट्री में 5 दशक तक काम किया. देवदास और मुगल-ए-आजम जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे. उन्हें एक्टिंग का इंस्टिट्यूट कहा जाता है.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.