Sun, Nov 1, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

सिद्धार्थ शुक्ला से लेकर आर्यन खान तक, 2021 में इन सितारों ने बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड, जानिए!

बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए साल 2020 की तरह ही साल 2021 भी कुछ ज्यादा खुश होने के मौके लेकर नहीं आया. इस बार भी मामला ड्रग्स केस और सेलेब्स के दुर्भाग्यपूर्ण निधन के इर्द-गिर्द ही रहा. कोरोना की दूसरी लहर की वजह से देशभर में सिनेमाहॉल बंद रहे. कई सारी फिल्मों की रिलीज डेट में डिले हुआ. साथ ही इस बार भी कई सारे सेलेब्स ने दुनिया को अलविदा कह दिया. अब याहू ने साल के अंत में 2021 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सेलिब्रिटी की लिस्ट निकाली है. जिसमे सिद्धार्थ शुक्ला को पहला स्थान मिला है. वहीं आर्यन खान न्यूजमेकर ऑफ द ईयर रहे हैं.

सिद्धार्थ शुक्ला को फैंस खूब कर रहे मिस

बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला ने 2 सितंबर, 2021 को आखिरी सांस ली. 40 साल की उम्र में एक्टर का हार्ट अटैक से नि”धन हो गया. एक्टर के अचानक चले जाने से फैंस काफी मायूस नजर आए. एक्टर के बारे में बहुत सर्च भी किया गया और अभी भी फैंस सिद्धार्थ के नि”धन के दुख से बाहर नहीं आ पाए हैं. अब याहू ने साल 2021 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सेलेब्स की लिस्ट जारी की है. इसमें पहले नंबर पर सिद्धार्थ शुक्ला हैं.

दूसरा स्थान बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का है और तीसरे स्थान पर साउथ सुपरस्टार अल्लु अर्जुन रहे हैं. साउथ के एक और सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का भी इसी साल निधन हो गया. सबसे ज्यादा सर्च किए जाने के मामले में वे चौथे स्थान पर रहे हैं. वहीं दिग्गज बॉलीवुड एक्टर दिलीप कुमार इस लिस्ट में 5th पोजीशन पर हैं. दिलीप साहब का भी साल 2021 में 98 साल की उम्र में निधन हो गया.

वहीं सबसे ज्यादा सर्च की गई पर्सनालिटीज में पहला स्थान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिला है. दूसरे नंबर पर क्रिकेटर विराट कोहली हैं. तीसरे नंबर पर बंगाल की चीफ मिनिस्टर ममता बनर्जी हैं. वहीं चौथे स्थान पर एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला हैं.

करीना सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली फीमेल एक्ट्रेस

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स मामले में जेल गए. फिलहाल उन्हें बेल मिल गई है. साल 2021 में वे सबसे बड़े न्यूजमेकर रहे. उन्हें इस लिस्ट में दूसरा स्थान मिला. पहला स्थान इस साल फार्मर्स प्रोटेस्ट को मिला. तीसरा स्थान यूनियन बजट ऑफ इंडिया को मिला. चौथे स्थान पर शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा रहे जो पोर्नोग्राफी केस में जेल गए थे. वहीं पांचवा स्थान ब्लैक फंगस को मिला. सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली फिमेल सेलिब्रिटीज की बात करें तो इसमें पहला स्थान बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर खान को मिला है. विक्की कौशल संग शादी करने जा रहीं कटरीना कैफ दूसरे नंबर पर हैं. तीसरा स्थान प्रियंका चोपड़ा का है. चौथा आलिया भट्टा का और पांचवे स्थान पर दीपिका पादुकोण हैं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.