Tue, Oct 20, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

ये बॉलीवुड सितारें हैं दिलीप कुमार के रिश्तेदार, लिस्ट में एक पाकिस्तानी एक्टर भी

बॉलीवुड के लेजेंडरी अभिनेता दिलीप कुमार अब हमारे बीच नहीं रहे।

बुधवार 7 जुलाई को 98 वर्ष की उम्र में दिलीप कुमार अपने चाहने वालों को हमेशा के लिए अलविदा कहक्र इस दुनिया से चके गए। 5 दशक के फिल्मी सफर में दिलीप कुमार ने शोहरत और कामयाबी की उन ऊंचाईयों को छुआ जहां पहुंचना हर किसी के बस की बात नहीं है। दिलीप कुमार को बॉलीवुड में कई खिताब मिले थे।

पद्म विभूषण और पद्म भूषण जैसे सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किए गए थे। दिलीप कुमार की बेगम सायरा बानो उन्हें अपना ‘कोहिनूर’ कहा करती थीं और ‘साहेब’ कहकर पुकारती थीं। वैसे कम ही लोग जानते हैं कि सिर्फ सायरा बानो ही नहीं बल्कि दिलीप कुमार के परिवार के अन्य कई सदस्य भी फिल्मी दुनिया से जुड़े हैं। कुछ इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं तो कुछ आज भी इस इंडस्ट्री का हिस्सा बने हुए हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में-

नासिर खान
12 भाई-बहनों में से एक थे दिलीप कुमार। दिलीप कुमार के नक्शे-कदम पर चलकर उनके छोटे भाई नासिर खान ने भी फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। 1945 में फिल्म ‘मजदूर’ से उन्होने डेब्यू किया था। हांलाकि नासिर खान का फिल्मी करियर ज्यादा सफल नहीं रहा। नासिर खान को चर्म रोग हो गया था, जिसके चलते उनका करियर ने दम तोड़ दिया था। साल 1976 में नासिर खान का दिल का दौरा पड़ने की वजह से अमृतसर में निधन हो गया था।

बेगम पारा
हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री की पहली बोल्ड हिरोइन थीं बेगम पारा । बेगम पारा ने 50 के दशक में अपना बोल्ड और ग्लैमरेस अंदाज़ दिखाकर सभी को चौंका दिया था। दिलीप कुमार के छोटे भाई नासिर खान ने बेगम पारा से दूसरी शादी की थी।

अयूब खान
अभिनेता अयूब खान किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। 90 के दशक में अयूब खान ने कई फिल्मों में काम किया। बता दें, कि अयूब खान दिलीप कुमार के छोटे भाई नासिर खान और बेगम पारा के बेटे हैं। हांलाकि अयूब फिल्मों में ज्यादा सफल नहीं हुए।

जिसके बाद उन्होने सीरियल्स की दुनिया में हाथ आज़माया। सीरियल ‘उतरन’ में अयूब खान जोगी ठाकुर के रोल में दिखे थे। जोगी ठाकुर के रोल में अयूब खान काफी पसंद किए गए। फिलहाल वह दंगल टीवी के सीरियल रंजू की बेटियां में काम कर रहे हैं।

सायशा सहगल
साउथ फिल्मों की अभिनेत्री सायशा सहगल का रिश्ता भी दिलीप कुमार के परिवार से जुड़ा है। बता दें, कि दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो, रिश्ते में सायशा की मां शाहीन बानो की बुआ लगती है। शाहीन बानो सायरा बानो के भाई की बेटी हैं। इस लिहाज़ से सायरा बानो रिश्ते में सायशा सहगल की नानी लगती हैं। साशया सहगल के पिता सुमित सहगल भी फिल्म अभिनेता रहे हैं। एक्ट्रेस फरहा नाज़ ने सुमित सहगल के साथ दूसरी शादी की है।

अदनान सामी
फिल्म म्यूज़िक कम्पोज़र और सिंगर अदनान सामी का रिश्ता भी दिलीप कुमार के परिवार से है। अदनान सामी के पिता अरशद सामी और दिलीप कुमार चचेरे भाई थे।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.