Tue, Oct 20, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

सायरा बानो ने बेटे को दिया था जन्म, फिर कभी नहीं बन पाईं मां, दिलीप कुमार ने किया था बड़ा खुलासा

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सायरा बानो और दिलीप कुमार सिनेमा की पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं।

दोनों को ऑनस्क्रीन तो खूब पसंद किया जाता था, साथ ही ऑफ स्क्रीन भी उनकी जोड़ी फैंस को काफी पसंद है। कहा जाता है कि सायरा बानो, दिलीप कुमार की काफी बड़ी फैन थीं। जबरदस्त लव स्टोरी होने के बाद भी दोनों की जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए। इनमें से एक मुश्किल घड़ी यह भी रही कि सायरा बानो ने एक बेटे को जन्म दिया था, लेकिन वह बच नहीं पाया था। इस बात का खुलासा खुद दिलीप कुमार ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में किया था।

Dilip Kumar Saira Banu did not had children actor spoke about not having  regrets and legacy in throwback interview - Entertainment News India -  दिलीप कुमार को नहीं था बच्चे ना होने
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक दिलीप कुमार ने सायरा बानो की प्रेग्नेंसी के बारे में बात करते हुए कहा था, “इसे बहुत ही गलत तरीके से पेश किया गया था कि सायरा एक बच्चे को जन्म नहीं दे सकती थीं। असल बात यह है कि सायरा बानो ने 1972 में एक बेटे को जन्म दिया था।”

दिलीप कुमार ने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा, “हमने आठवें महीने में ही बच्चे को खो दिया था। हमने इस घटना को ऊपर वाले की मर्जी के तौर पर लिया था।” वहीं बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए दिलीप कुमार ने कहा था, “मुझे बच्चे पसंद हैं लेकिन इसके बारे में सोचने का वक्त ही कहां है?”

दिलीप कुमार ने बच्चों का जिक्र करते हुए आगे कहा, “मेरे और सायरा के परिवार को मिलाकर हमारे पास कुल 30 बच्चे हैं और मेरे साथ शरारत करने के लिए और मेरे साथ खेलने के लिए वो लोग ही काफी हैं। वो लोग इतनी ऊर्जा से भरे हुए हैं कि मैं उनको संभालने में ही थक जाता हूं।”

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आठ महीने की ग’र्भ’व’ती सायरा बानो बाथरूम में गिर गई थीं। वहीं दिलीप कुमार ने अपनी किताब में बताया था कि आठवें महीने में सायरा को हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी हो गई थी। उनकी इस परेशानी के कारण एक्ट्रेस की सर्जरी करना भी संभव नहीं था। ऐसे में द”म घुटने के कारण बच्चे की मौ”त हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डॉक्टर ने भी सायरा बानो को कह दिया था कि वह कभी भी मां नहीं बन पाएंगी।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.