Fri, Oct 23, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

मुसीबत में कैटरीना कैफ-विक्की कौशल की शादी! दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज!

मनोरंजन जगत में मंगलवार के दिन बॉलीवुड की सबसे ग्रैंड शादी की खबर छाई रही. हम बात कर रहे हैं कटरीना कैफ और व‍िक्की कौशल की शादी की. कटरीना और व‍िक्की अपनी शादी से पहले ही मुसीबत में फंस गए हैं. उनके ख‍िलाफ सवाई माधोपुर के एक एडवोकेट ने श‍िकायत दर्ज की है. इसके अलावा उनकी शादी की गेस्ट लिस्ट सामने आ गई है. कटरीना और व‍िक्की की शादी में बॉलीवुड के 9 सेलेब्स शामिल होने वाले हैं.

सवाई माधोपुर के सिक्स सेंसेस बरवाड़ा फोर्ट होटल में कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की तैयारियां बड़े जोर-शोर से चल रही हैं. वहीं, सवाई माधोपुर के एक एडवोकेट ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर में कटरीना कैफ और विक्की कौशल समेत होटल प्रबंधन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

बॉलीवुड के दो दिल अब एक होने जा रहे हैं. कटरीना कैफ और विक्की कौशल का प्यार भले ही चोरी-चोरी, चुपके-चुपके परवान चढ़ा है, लेकिन उनकी शादी की गवाह पूरी दुनिया बनेगी. लव बर्ड्स कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी 9 दिसंबर को होने जा रही है. प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज आज से शुरू हो रही हैं. इसी बीच हमें विक्की और कटरीना की शादी की लेटेस्ट गेस्ट लिस्ट मिल गई है.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.