Sat, Oct 24, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

कैटरीना की शादी में सलमान-रणबीर ने खूब लुटाई दौलत, दिए करोड़ों के गिफ्ट, देखें लिस्ट में सबसे ऊपर कौन?

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शाही अंदाज में राजस्थान में शादी की। इस नए नवेले जोड़े को बॉलीवुड स्टार्स ने शादी की बधाइयां दी।

इसके साथ ही वेबसाइट बॉलीवुडलाइफ के अनुसार कई स्टार्स ने एक से बढ़कर एक काफी महंगे-महंगे गिफ्ट्स दिए हैं। गिफ्टस देने वालों में कैटरीना के एक्स बॉयफ्रेंड रनबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और सलमान खान (Salman Khan) का भी नाम शामिल है। जिन्होंने अपनी पूर्व प्रेमिका की शादी पर बढ़-चढ़कर खर्च किया है।

सलमान खान- कैटरीना कैफ की शादी में सलमान खान ने अपना दिल खोलकर रख दिया है। सलमान खान ने विक्की-कैटरीना को तीन करोड़ की रेंज रोवर गिफ्ट की है।

आलिया भट्ट- आलिया भट्ट जो अब रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड की एक्स को लाखों के परफ्यूम्स गिफ्ट किए हैं।

रणबीर कपूर- कैटरीना की शादी में रणबीर कपूर ने भी अपनी जेब काफी हल्की की है। उन्होंने एक्ट्रेस को लगभग 2.7 करोड़ का हीरे का हार गिफ्ट किया है।

अनुष्का शर्मा- एक्ट्रेस अनुष्का ने कैटरीना को गिफ्ट में 6.4 लाख रुपये की डायमंड ईयररिंग्स दिए हैं।

शाहरुख खान- बॉलीवुड SRK के किंग खान ने इस जोड़े को उनकी शादी में एक महंगी पेंटिंग गिफ्ट की, जिसकी कीमत 1.5 लाख हैं।
ह्रितिक रोशन- बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक ने विक्की को एक BMW G310 R गिफ्ट की है।

तापसी पन्नू- तापसी ने विक्की को एक प्लैटिनम ब्रेसलेट गिफ्ट किया जिसकी कीमत 1.4 लाख है।

विक्की कौशल- विक्की कौशल ने अपनी लेडीलव 1.3 करोड़ की एक हीरे की अंगूठी गिफ्ट की है।

कैटरीना कैफ- कैटरीना ने अपने पति को मुंबई में एक अपार्टमेंट गिफ्ट किया, जिसकी कीमत कथित तौर पर 15 करोड़ है।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.