Tue, Oct 20, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

सलमान खान को टक्कर देने के लिए जमकर पसीना बहा रहे इमरान हाशमी, बॉडी देख उड़े फैंस के होश

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) पिछले कुछ महीनों से जिम में खूब पसीना बहा रहे हैं।

वह अपकमिंग फिल्‍म ‘टाइगर 3’ के लिए जबरदस्‍त तरीके से फिजिकल ट्रांसफर्मेशन कर रहे हैं। इसका सबूत उनकी लेटेस्‍ट तस्‍वीर है जो सोशल मीडिया पर वायरल है।

इमरान किस तरह मेहनत कर रहे हैं, इसकी झलक उन्‍होंने अपनी लेटेस्‍ट शर्टलेस तस्‍वीर में दिखाई है। जिम की यह पिक्‍चर उन्‍होंने इंस्‍टाग्राम पर शेयर की है जिस देख फैंस काफी इम्‍प्रेस हैं। फोटो पर ऐक्‍टर ने कैप्‍शन दिया, ‘यह सिर्फ शुरुआत है!!!’

6 पैक ऐब्‍स देख लोग हुए दीवाने
अब फैंस इमरान हाशमी के पोस्‍ट पर उनकी तारीफ कर रहे हैं और उनके 6 पैक ऐब्‍स देखकर दीवाने हो रहे हैं। बता दें, सलमान खान स्‍टारर ‘टाइगर 3’ में इमरान वि’ल’न के रोल में नजर आएंगे।

23 जुलाई से शुरू होगी शूटिंग
सलमान और कटरीना कैफ 23 जुलाई से मुंबई में ‘टाइगर 3’ की शूटिंग के लिए तैयार हैं। इस शेड्यूल में उन्‍हें इमरान हाशमी भी जॉइन करेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो इमरान फिल्‍म के टकराव वाले कुछ अहम सीन्‍स शूट करेंगे।

मेकर्स को विलन के लिए पर्फेक्‍ट लगे इमरान
ईटाइम्‍स से बातचीत में एक सूत्र ने बताया था कि मेकर्स को वि’ल’न के लिए इमरान एकदम पर्फेक्‍ट लगे। यह थ्रिलर वहां से आगे बढ़ेगी जहां शाहरुख खान स्‍टारर ‘पठान’ की कहानी खत्‍म होगी। ‘पठान’ के क्‍लाइमैक्‍स के लिए सलमान ने कैमियो शूट किया है।

‘चेहरे’ में भी नजर आएंगे इमरान
‘टाइगर 3’ के अलावा इमरान हाशमी ‘चेहरे’ में भी दिखेंगे। डायरेक्‍टर रूमी जाफरी की यह मिस्‍ट्री थ्रिलर 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी लेकिन कोरोना और लॉकडाउन की वजह से ऐसा नहीं हो सका। फिल्‍म में अमिताभ बच्‍चन, अन्‍नू कपूर, रघुवीर यादव, रिया चक्रवर्ती जैसे ऐक्‍टर्स भी अहम रोल में हैं।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.