Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

शादीशुदा मर्दों के प्यार में भूल बैठी सब कुछ, उनकी तीसरी या चौथी पत्नी बन खुश हैं ये अभिनेत्रियां

बॉलीवुड में कई ऐसे बड़े नाम हैं जिन्होंने आजीवन सिंगल रहना ही चुना।

वहीं कुछ नाम ऐसे भी हैं जिन्होंने 2 या उससे भी ज्यादा बार शादी की। कुछ अभिनेत्रियां तो शादीशुदा मर्दों से ही दिल लगा बैठीं। इन एक्ट्रेसेज में से कुछ तो अपनी पति की तीसरी या चौथी पत्नी बनीं। आइए डालें उन्हीं में से कुछ पर एक नजर:


विद्या बालन ने फिल्म प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर से शादी रचाई है। विद्या से शादी से पहले सिद्धार्थ की दो बार शादी हो चुकी थी.। दोनों पत्नियों से तलाक के बाद उन्होंने विद्या से शादी रचाई थी।

विद्या बालन और सिद्धार्थ रॉय कपूर की अपनी कोई संतान नहीं है। हालांकि कई बार मीडिया में इस तरह की बातें सामने आईं कि विद्या प्रेग्नेंट हैं। लेकिन ये सारी बातें कोरी अफवाह साबित हुईं।

बिपाशा बसु भी एक्टर करण ग्रोवर की तीसरी पत्नी हैं। पहले की दोनों पत्नियों से करण सिंह ग्रोवर का तलाक हो गया था। करण की तीसरी पत्नी बन बिपाशा बेहद खुश हैं।

संजय दत्त ने भी तीन शादी की। एक्ट्रेस मान्यता दत्त संजय दत्त की तीसरी पत्नी हैं। संज दत्त की पहली पत्नी का निधन हुआ तो उन्होंने दूसरी शादी की थी। लेकिन दूसरी शादी भी ज्यादा नहीं चली। बाद में संजय दत्त ने मान्यता को अपनी तीसरी पत्नी बनाया। मान्यता खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रही हैं।


किशोर कुमार ने 4 शादी की थी। उनकी जहां मधुबाला उनकी दूसरी पत्नी थीं तो वहीं लीना चंदावरकर उनकी चौथी पत्नी बनीं। लीना से किशोर कुमार को एक बेटा हुआ जिनका नाम सुमित कुमार है।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.