Tue, Oct 20, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

VIDEO: जब पिता समान दिलीप कुमार के लिए शाहरुख़ ने बिछाया था रेड कारपेट, ऐसा ट्रेजेडी किंग का रिएक्शन

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar) का 7 जुलाई को नि’ध’न हो गया।

हिंदी सिनेमा ने एक ऐसा अभिनेता खो दिया है, जिसने अभिनय करने के तरीके को फिर से परिभाषित किया। दिलीप कुमार के नि’ध’न के बाद उनके तमाम चाहने वाले और फिल्म इंडस्ट्री के लोग शोक व्यक्त कर रहे हैं। इस समय उनके कई थ्रोबैक वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि शाहरुख खान एक अवॉर्ड फंक्शन में दिलीप कुमार और सायरा बानो के लिए रेड कार्पेट बिछा रहे हैं। दिलीप कुमार और सायरा बानो आते हैं और दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान को गले लगा लेते हैं। अवॉर्ड फंक्शन में मौजूद तमाम सिलेब्स उनके सम्मान में खड़े हो जाते हैं।

इससे पहले दिलीप कुमार का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। अवॉर्ड फंक्शन के इस वीडियो में वह अपनी पत्नी सायरा बानो और शाहरुख खान के साथ नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान ने दिलीप कुमार से सवाल किया कि वह कौन सी क्वॉलिटी थी जिसने उनकी सभी फिल्मों को इतना स्थायी, लंबे समय तक चलने वाली और इतना अद्भुत बना दिया।

शाहरुख खान के सवाल का जवाब देते हुए दिलीप कुमार ने कहा, ‘सौभाग्य, बहुत मेहनत, ईमानदारी, एकजुटता, संगति और इन सबके ऊपर कोई भी ऐक्टर उस कैरेक्टर से बड़ा नहीं हो सकता है कि जिसे वह प्ले करता है। मेरा मतलब कैरेक्टर, स्टोरी, स्क्रीनप्ले। किसी भी अच्छे या स्थायी परफॉर्मेंस के लिए आपके पास एक अच्छी स्टोरी, अच्छे कैरेक्टर इक्यूशन, साउंड कनफ्लिक्ट और आपके लिए पर्याप्त मौके होने चाहिए।’

सायरा बानो ने एक इंटरव्यू में कहा था कि शाहरुख खान की पहली फिल्म ‘दिल आशना है’ के वक्त उनकी मुलाकात हुई थी। उन्होंने कहा था ‘दिलीप साहब ने इस फिल्म का सेरेमोनियल क्लैप दिया था। शाहरुख खान और दिलीप कुमार के बाल एक जैसे हैं। जब भी मैं शाहरुख खान से मिलती हूं तो उनके बालों में उंगली फिराती हूं। सायरा बानो कहती हैं कि हमारा बेटा होता तो शाहरुख खान जैसा होता।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.