Tue, Oct 20, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

सैफ की बेटी सारा अली खान देवी के मंदिर पहुंची, भड़के लोगों ने पूछा- तुम हिंदू हो या मुसलमान ?

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की बेटी सारा खान किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं.

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सैफ अली खान की लाडली सारा अली खान फिल्मों के साथ ही सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं. सारा अली खान जहां भी होती हैं वहां की वह अपनी खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं.

हाल में सारा अली खान असम के मशहूर कामाख्या देवी मंदिर में पहुंचकर वहां के दर्शन किये. उन्होंने मंदिर से अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. सारा की तस्वीरें देखकर कई यूजर्स उनके ध’र्म के बारे में सवाल कर रहे हैं.

सारा ने रविवार को अपनी तस्वीरें कामाख्या मंदिर के सामने खड़े हुए शेयर की हैं. इन तस्वीरों में सारा अली खान वाइट सूट में असम का ट्रडिशनल गमछा गले में डाले और माथे पर तिलक लगाए बेहद ही सुंदर और आकर्षक नजर आ रही हैं.

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा की इन तस्वीरों को फैन्स ने काफी पसंद किया मगर कुछ लोग कॉमेंट सेक्शन में सारा के धर्म पर सवाल उठाने लगे हैं. सारा अली खान के कामाख्या देवी मंदिर पहुंचने पर जहां कुछ लोगों ने इसकी काफी तारीफ की है.

वहीं कुछ लोग सारा के मु’स्लिम होने के बावजूद मंदिर जाने की आलोचना कर रहे हैं और उनके धर्म पर सवाल उठा रहे हैं. वैसे बता दें कि इससे पहले फरवरी के महीने में सारा अली खान अपनी मां और बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता सिंह के साथ अजमेर शरीफ की दरगाह के दर्शन करने भी गयी थी.

सारा ने अजमेर से भी अपनी खूबसूरत तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर की थीं. बॉलीवुड अभिनेत्री ब सारा जल्द ही अक्षय कुमार और धनुष के साथ फिल्म ‘अतरंगी रे’ में नजर आने वाली हैं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.