Thu, Oct 29, 2026
🔍 ▶️
टेलीविज़न

Funny Jokes: ट्रेवल एजेंट से एक औरत ने पूछा : मुझे हनीमून का कोई सबसे सस्ता और बढ़िया प्लान बताओं..

आजकल  के ज़माने में हर आदमी अपने काम काज के चक्कर में इस कदर  व्यस्त हो गया है की  आदमी हँसना मुस्कुराना तो बिल्कुल भूल सा गया है जिस वजह से लोग तनावग्रस्त होते जा रहे है और कभी कभी ज्यादा तनाव लेना भी हमारे सेहत के लिए खतरनाक साबित होता है और इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम आपके लिए रोजाना की तरह आज एक बार फिर से कुछ मजेदार जोक्स लेकर आये  है  जिन्हें पढने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी| तो इसी के साथ चलिए बिना किसी देरी के इन जोक्स को पढ़ते हैं और हंसी मजाक का सिलसिला शुरू करते हैं.

मैडम क्लास में आयी और पुछा: रामू भारत के गवर्नर का नाम बताओ?
रामू बोला: मुझे नहीं पता मैडम,
मैडम: अरे वही जो नोटों पे लिखा होता है, देखा नहीं है क्या तुमने,
रामू: अच्छा मैडम वही सोनम गुप्ता, जो बेवफा है।

पापा ने बेटे को समझाया साढ़ू का रिश्ता,
बेटा: पापा ये साढ़ू भाई का कौन सा रिश्ता होता है?
पापा: जब दो अंजान व्यक्ति एक ही कंपनी द्वारा ठगे जाते हैं तो आपस में साढ़ू कहलाते हैं।

जब गप्पू को आईं हिचकियां,
गप्पू को बहुत हिचकियां आ रही थीं, तभी उसने कहा:
ऐ खुदा हिचकियों में कुछ तो फर्क डाला होता,
अब कैसे पता करूं कि कौन सी वाली याद कर रही है।

मैडम: एग्जाम आने वाले हैं, आज हम इंग्लिश पढ़ेंगे,
बच्चे: ठीक है मैडम,
मैडम: A से एप्पल, और बताओ A से?
टीटू: A से मुझे ना देखो, सीने से लगा लूँगा,
टीटू एक घंटे से क्लास के बहार खड़ा है।

पालक में आयरन होता है.. एक मशीन और आने वाली है
इधर से पालक डालने पर उधर से सरिया निकलेगा।
वैज्ञानिक (नाम तो आपको मालूम होगा )
(ये सुनने के बाद बेचारा चप्पु अब तक सदमे में है)

पत्नी: सुनो जी अखबार में खबर है कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को बेच डाला ?
पति: ओह! कितने में ?
पत्नी: एक साइकिल के बदले में, कहीं तुम भी तो ऐसा नहीं करोंगे.
पति: मैं इतना मूर्ख थोडे ही हूं, तुम्हारे बदले में तो कार आ सकती हैं।

कल रात पत्नी बोली आज मुझे उसी तरह ट्रीट करो जैसे शादी से पहले करते थे।
मैंने गाड़ी निकाली
उसे होटल में ले गया डिनर कराया खूब गपशप की रास्ते में आइसक्रीम खिलाई
और उसके घर के बाहर छोड़कर भाग आया।
तब से ससुर जी के फोन पे फोन आ रहे हैं।

शायर(गर्लफ्रैंड से)-हमें तो अपनों ने लूटा,गैरों में कहां दम था।
हमारी कश्ती वहां डूबी,जहां पानी कम था।
इस पर गर्लफ्रैंड ने जवाब देते हुए फरमाया-तुम तो थे ही गधे,
तुम्हारे भेजे में कहां दम था.
वहां कश्ती लेकर गए ही क्यों,जहां पानी कम था.

पत्नी : “मेरे लिए सिर्फ इतना करो, जाओ, जाकर शेर का शिकार करो।
मुझे शेर की खाल अपने ड्रॉइंगरूम में लगानी है।”
पति : “अरे, ये कैसे संभव है? कोई दूसरा आसान-सा काम बताओ।”
पत्नी : “ठीक है, अपने whatsapp के सारे मैसेज दिखाओ।”
पति : “शेर पट्टेदार चाहिए या सफ़ेद…???”

पत्नी (पति से)- कहां पर हो?
पति- अपने पड़ोसवाली भाभीजी के घर पर हूं
पत्नी- किस लिए?
पति- हां लिए
(पति अब कोमा में चला गया है)

लड़की- यार मुझे एक i-Phone लेना है
लड़का समझ गया ये मेरे से पैसे मांगेगी…
लड़का- ले लो इसमें मैं क्या करूं
लड़की- सोच रही हूं कौन सी कंपनी का लूं?
लड़का- पतंजलि का ले ले, उसमें वायरस और बैक्टीरिया नहीं आते

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.