Wed, Oct 21, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

जब गुस्से में आकर करीना ने कहा- मन करता है सैफ को छोड़कर अर्जुन कपूर से शादी कर लूं

फिल्म इंडस्ट्री में सैफ और करीना की जोड़ी को सैफीना भी कहा जाता है।

इन दोनों की जोड़ी खूबसूरत जोड़ियों में से एक है। करीना कपूर और सैफ अली खान कई बार रोमांटिक अंदाज में कैमरे के सामने स्पॉट किए जाते हैं। करीना कपूर सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहती है और वह अपने परिवार की तस्वीरें भी शेयर करती है।


सैफ अली खान और करीना कपूर कई सालों तक डेट करने के बाद 2012 में एक दूसरे से शादी कर ली। सैफ अली खान दो बच्चों के पिता हैं करीना कपूर का बेटा तैमूर अली खान सोशल मीडिया से लेकर मैन स्ट्रीम मीडिया की सुर्खियों में रहता है। आपको बता दें कि करीना कपूर से पहले सैफ अली खान ने अमृता सिंह से शादी की थी।

साल 1991 में सैफ और अमृता सिंह ने शादी की। हालांकि अमृता सिंह उम्र में 12 साल बड़ी थी लेकिन इन दोनों के बीच प्यार इतना था कि उम्र भी आड़े ना आ सकीं। साल 2004 में सैफ अली खान और अमृता सिंह ने तलाक ले लिया। आपको बता दें कि अमृता सिंह और सैफ अली खान के दो बच्चे हैं। सारा अली खान बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी है वहीं इब्राहिम भी बॉलीवुड में डेब्यू कर सकते हैं।

करीना कपूर ने सैफ अली खान से पहली मुलाकात का खुलासा करते हुए बहुत सी बातें लोगों के साथ शेयर की है। दरअसल करीना कपूर ने एक बात का खुलासा करते हुए कहा कि जी करता है सैफ को छोड़कर अर्जुन कपूर से शादी कर लूं। तो चलिए इस राज से पर्दा उठाते हुए आपको बताते हैं कि करीना कपूर ने ऐसा क्यों कहा?


फिल्म “की एंड का” में पति पत्नी
दरअसल करीना कपूर और अर्जुन कपूर ने फिल्म “की एंड का” में साथ काम किया है। इस फिल्म में दोनों ने ऑनस्क्रीन पति पत्नी का किरदार निभाया है इस जोड़ी को लोगों ने पसंद भी किया हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं लेकिन अर्जुन कपूर और करीना कपूर की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई।

इस वजह से कहा
दरअसल फिल्म “की एंड का” के बाद जब करीना कपूर से सैफ अली खान और अर्जुन कपूर के बीच में तुलना करने को कहा गया तो उन्होंने चौकाते हुए कहा कि अर्जुन को इतनी मेहनत करता देख जी करता है सैफ अली खान को छोड़ अर्जुन कपूर से शादी कर लूं।

मजाकिया अंदाज में कहा
आपको बता दें कि करीना कपूर ने यह मजाकिया अंदाज में कहा. उन्होंने कहा कि सैफ अली खान और अर्जुन कपूर की तुलना कभी नहीं की जा सकती दोनों कलाकारों का काम करने का अंदाज बिल्कुल अलग है। दोनों के लाइफस्टाइल भी एक-दूसरे से काफी अलग है। आपको बता दें कि अर्जुन कपूर इन दिनों मलाइका अरोड़ा खान के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.