Fri, Oct 23, 2026
🔍 ▶️
OffBeat

क्या आप हैं जीनियस जो तस्वीर में लिखा नंबर बता पाएं? 99 परसेंट लोग हुए फेल

Optical Illusion Numbers: ऑप्टिकल इल्यूशन (Optical Illusion) यानी ‘आंखों का धोखा’. सोशल मीडिया में इन दिनों एक तस्वीर वायरल हो रही है, यह ऑप्टिकल इल्यूशन का सही उदाहरण पेश कर रही है. इस तस्वीर को देखकर आपकी नजरें भी धोखा खा सकती हैं. इस तस्वीर में जो नंबर लिखा हुआ है, उसे देखने के लिए आपको दर्जनों बार तस्वीर को गौर से देखना पड़ेगा. इसके बाद भी कई लोग तस्वीर में लिखा सही नंबर नहीं बता पा रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर

इस तस्वीर में लिखे नंबर को सही-सही बता देने वाले को इंटरनेट यूजर्स जीनियस की उपाधि दे रहे हैं. हालांकि तस्वीर में लिखा नंबर बताने में 99 परसेंट लोग फेल हो गए हैं. अगर आपमें भी जीनियस छिपा हुआ है तो गौर से तस्वीर देखिए और इसमें लिखा नंबर कमेंट करके सही-सही बताइए. आपको भी जीनियस समझा जाएगा, क्योंकि तस्वीर में लिखा नंबर बताने में लोगों के पसीने छूट गए हैं. कोई भी सही नंबर बता नहीं पा रहा है.

तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक गोला बना हुआ है. इस गोले के अंदर कुछ नंबर लिखे हुए हैं. इसने लोगों के दिमाग का दही कर दिया है. गोले में छिपा सही नंबर बहुत कम लोग बता पाए हैं, अधिकांश लोगों ने गलत नंबर बताए हैं. दिमाग घुमा देने वाली इस तस्वीर को ट्विटर पर @benonwine नामक अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ सवाल पूछा गया है कि क्या आपको सही नंबर दिख रहा है? अगर दिख रहा है तो नंबर क्या है? देखें तस्वीर-

99 प्रतिशत लोग हो गए फेल

बता दें कि यह तस्वीर लोग देख तो रहे हैं और नंबर बताने की भी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सिर्फ 1 प्रतिशत लोग ही अब तक सही जवाब दे पाए हैं, बाकी 99 परसेंट लोग इसमें फेल हो गए हैं. तस्वीर को अब तक 1,900 से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं. तस्वीर देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने नंबर बताने की कोशिश की है. इसमें एक यूजर ने बताया कि तस्वीर में 3452839 नंबर लिखा है, जबकि एक अन्य यूजर ने 528 बताया है. असल में गोले के अंदर 3452839 नंबर लिखा है. 2-3 यूजर्स ही सही नंबर बता पाए हैं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.