Sat, Oct 24, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

जब भाईजान की Ex ऐश्वर्या पर भड़क उठे थे सोहेल खान, कहा- ‘मेरे भाई का ये हाल….

बॉलीवुड में अफेयर और ब्रेकअप की खबरें आम बात हैं. लेकिन सलमान खान और ऐश्वर्या राय का अफेयर और ब्रेकअप दोनों ही आज तक फैन्स भूला नहीं पाए हैं. इस पॉवर कपल की लव स्टोरी ‘हम दिल दे चुके सनम’ के सेट पर हुई थी. जिसके बाद ऐश्वर्या ने 2002 में सलमान की फिल्म ‘हम तुम्हारे हैं सनम’ कैमियो रोल निभाया था. जिसके बाद से दोनों के अफेयर की खबरें आने लगी थी.

When Aishwarya Rai made shocking claims about Salman Khan: He got physical, luckily without leaving any marks

हाल के वर्षों में, सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन दोनों ने अपने अतीत के बारे में कभी बात नहीं की. लेकिन पुराने जमाने में दोनों अक्सर अपने रिश्ते में आ रही दिक्कतों को लेकर बात करते थे. इंडियन एक्सप्रेस के साथ एक पुराने इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने सलमान के साथ रिश्ते में रहने के दौरान जिन मुद्दों का सामना किया, उसके बारे में बात की.

ऐश्वर्या ने बताया, “कई बार सलमान उनके साथ अब्यूजिव हुए हालंकि खुशकिस्मती से शरीर पर कोई निशान नहीं छूटा. इन घटनाओं के बाद मैं सब भूलाकर शूटिंग पर जाती थीं और किसी को पता नहीं लगने देती थी कि मेरे साथ क्या हुआ है.”

ऐश्वर्या राय के इस ब्यान से सलमान के छोटे भाई सोहेल खान काफी भड़क गए थे और उन्होंने अभिनेत्री को खूब खरी-खोटी सुनाई थी.

Sohail Khan - IMDb

सोहेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा था, “अब वह (ऐश्वर्या) सार्वजनिक रूप से रोती हैं. जब वह उसके साथ घूम रही थी, जब वह अक्सर परिवार के हिस्से की तरह हमारे घर आती थी, तो क्या उसने कभी रिश्ते को स्वीकार किया? उसने कभी नहीं किया. इससे सलमान अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे थे. वह जानना चाहता था कि वह उसे कितना चाहती है. वह उसे इस बारे में कभी भी आश्वस्त नहीं होने देगी.”

इसके आलावा विवेक ओबेरॉय के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन के अफेयर पर कटाक्ष करते हुए सोहेल खान ने कहा, “ऐश्वर्या हाल तक मोबाइल पर सलमान खान के साथ लगातार संपर्क में थी और यही बात विवेक को परेशान करती थी.”

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.