Thu, Oct 29, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

Aaliyah Kashyap की इंगेजमेंट पार्टी में साड़ी में पहुंचीं पलक तिवारी, देसी लुक के सामने सुहाना, खुशी कपूर जैसे बड़े स्टारकिड्स भी फेल, देखें तस्वीरें

Aaliyah Kashyap Engagement: अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने बीते दिन अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे के साथ सगाई की. इस मौके पर बी टाउन के तमाम सेलेब्स और स्टार किड्स नजर आए.

अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने गुरुवार को मुंबई में बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे के साथ इंगेजमेंट की थी. आलिया की सगाई में कई स्टारकिड पहुंचे थे. जिसमें पलक तिवारी, इब्राहिम अली खान, सुहाना खान, खुशी कपूर समेत कई सेलेब्स शामिल थे.

आलिया कश्यप की सगाई में श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने सारी लाइमलाइट बटोर ली.इस दौरान पलक तिवारी ने डीप नेक ब्लॉउज के साथ शिमरी साड़ी कैरी की थी जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

पलक तिवारी ने इस दौरान पैप्स को काफी पोज दिए और जमकर तस्वीरें क्लिक कराईं.आलिया कश्यप की सगाई में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी पहुंची थीं.

इस दौरान सुहाना खान ब्लू कलर की साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाज पहनकर पहुंची थीं.उन्होंने मैचिंग क्लच के साथ अपना लुक कंपलीट किया था. वे साड़ी में काफी अट्रैक्टिव लग रही थीं. सुहाने के इस देसी अंदाज की तारीफ हो रही है.

वरुण धवन के कजन सिद्धार्थ धवन की 23 साल की बेटी अंजिनी भी आलिया कश्यप की सगाई में पहुंची थीं.अंजिनी ने इस दौरान लाइट पिंक कलर की शिमरी साड़ी पहनी थी. हालांकि उनके लिए साड़ी संभालना काफी मुश्किल हो रहा था.

पूजा बेदी की बेटी अलाया एफ भी आलिया कश्यर की इंगेजमेंट पार्टी में पहुंची थीं. अलाया ने फ्लोरल लहंगा पहना था और वे काफी हसीन लग रही थीं.

जाह्नवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर भी आलिया कश्यप की सगाई पार्टी में स्पॉट की गईं. इस दौरान खुशी ने पिंक कलर की शिमरी साड़ी पहनी थी और कंट्रास में ब्लाइज कैरी किया था. खुशी ने अपने गले में नेकलेस पहना था और बालों को खुला छोड़ा हुआ था. खुशी इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

Abdul Razik
Abdul Razik
Editor

Abdul Razik is an entertainment writer at News Zebra, covering Bollywood and the wider entertainment world with a focus on accurate, engaging storytelling.