Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

एक्टर्स फोन पर देखते है कपड़े बदलती एक्ट्रेस के वीडियो, वैनिटी में होते हैं हिडेन कैमरे, टॉप एक्ट्रेस का खुलासा

Radhika Sarathkumar Vanity Van Hidden Camera: हेमा कमेटी की रिपोर्ट जारी हो जाने के बाद मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में बवाल मचा हुआ है। लेकिन अब हाल ही में साउथ एक्ट्रेस राधिका सरथकुमार ने एक हैरान कर देने वाला खुलासा कर दिया है। एक्ट्रेस के मुताबिक मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के शूटिंग सेट पर वैनिटी वैन के अंदर कैमरे छुपे हुए होते हैं। इसमें एक्ट्रेसेस के आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड किए जाते थे।

राधिका ने दावा किया कि उन्होंने एक्ट्रेसेस के आपत्तिजनक वीडियो को एक्टर्स को अपने फोन में देखते हुए भी देखा हुआ है। एक्ट्रेस ने अपने इस बयान से सेट पर हुई घटना को उजागर किया। हालांकि उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं बताया कि उनके साथ में इस तरीके की घटना कहां हुई है। लेकिन इसके बाद में एक्ट्रेस काफी डर गई थी और उन्होंने वैनिटी में कपड़े चेंज नहीं किए थे।

राधिका एक साउथ की मशहूर अभिनेत्री है और 62 साल की एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में भी काम किया। अभिनेत्री ने बताया कि “मैंने वैनिटी वैन में कपड़े बदलती महिलाओं के वीडियो देखे हैं। मुझे इसे देखकर बहुत गुस्सा आया और मैंने जोर देकर कहा कि मुझे सुरक्षित रहने की बहुत जरूरत है। इसीलिए मैंने वैनिटी वैन के लिए मना कर दिया और मैं अपने होटल के कमरे में चली गई। यह जिम्मेदारी महिलाओं पर ही है और उन्हें अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी खुद उठानी होगी।”

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.