Sat, Oct 24, 2026
🔍 ▶️
एंटरटेनमेंट

एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के चचेरे भाई का म’र्डर, पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, पड़ोसी ने धारदार हथियार से की ह’त्या

राजधानी दिल्ली से एक हैरान करने वाली खबर आ रही है. रक्षाबंधन से ठीक पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के परिवार में बड़ा हादसा हुआ है. खबर है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के चचेरे भाई आसिफ कुरैशी की हत्या हुई है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पार्किंग को लेकर ये विवाद हुआ. दिल्ली के निजामुद्दीन में पार्किंग को लेकर हत्या की गई.

जानकारी के मुताबिक, निजामुद्दीन थाना क्षेत्र के जंगपुरा भोगल बाजार लेन में गुरुवार देर रात पार्किंग विवाद हुआ. देर रात रात करीब 11 बजे स्कूटी को गेट से हटाकर साइड में लगाने को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने आसिफ कुरैशी पर हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल आसिफ को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
Huma Qureshi, Huma Qureshi cousin brother murder, Huma Qureshi cousin brother, Delhi Police, Delhi Crime, हुमा कुरैशी, हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या, दिल्ली क्राइम, दिल्ली पुलिस
एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के चचेरे भाई आसिफ कुरैशी. फाइल फोटो.

आरोपी की तलाश में जुटी दिल्ली पुलिस

हुमा कुरैशी के मृतक भाई आसिफ कुरैशी की पत्नी और रिश्तेदारों का कहना है कि मामूली बात पर आरोपियों ने बेरहमी से वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. 

मृतक की पत्नी ने बताया क्या था विवाद

मृतक की पत्नी ने बताया कि पहले भी पार्किंग विवाद को लेकर मेरे पति से उनका झगड़ा हुआ था. मेरे पति कम से लौट कर घर पहुंचे तो घर के सामने पड़ोसी की स्कूटी लगी हुई थी, जिसको हटाने के लिए उन्होंने पड़ोसी को कहा. लेकिन पड़ोसी ने स्कूटी हटाने के बजाय उनके साथ गाली-गलोज करना शुरू कर दिया और किसी तेज धारदार नुकीली चीज से उनकी हत्या कर दी.
NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.