Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

आमिर खान से तलाक के बाद ऐसी हो गई पत्नी किरण राव की हालत, पहचानना भी हुआ मुश्किल, देखें

आमिर खान और किरण राव ने जुलाई में इस बात की ऑफिशियल घोषणा की थी कि दोनों अलग हो रहे हैं।

कपल ने 15 साल पुराना रिश्ता तोड़ दिया था और दोनों ने बताया था कि आखिर उन्होंने इतना बड़ा फैसला क्यों लिया। लेकिन लगता है कि तलाक के बाद शायद दोनों और ज्यादा करीब आ गए हैं। ये हम नहीं कह रहे बल्कि सामने आई कुछ फोटोज इस बात को सही साबित कर रही है कि दोनों के बीच नजदीकियां कम नहीं हुई और बढ़ गई है।

हालांकि, सामने आई फोटोज में किरण राव को पहचान पाना मुश्किल हो रहा है। पति से तलाक लेने के बाद उनकी हालत और खराब हो गई है। उनके बाल सफेद हो गए और अब उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है। बीते दिनों आमिर-किरण बेटे आजाद के साथ लंच डेट पर नजर आए। नीचे देखे आमिर खान-किरण राव और बेटे आजाद की वायरल हो रही फोटोज…

Aamir Khan ex wife Kiran Rao look changed beyond recognition after divorce

आमिर खान और किरण राव को रविवार को एक रेस्त्रां के बाहर स्‍पॉट किया गया है। पूर्व कपल के साथ 9 साल का बेटा आजाद भी था। इस दौरान उन्होंने कैमरामैन को भी जमकर पोज दिए।

Aamir Khan ex wife Kiran Rao look changed beyond recognition after divorce

आमिर और किरण दोनों ही कैजुअल लुक में नजर आए। इस दौरान उन्‍होंने कोरोना को देखते हुए मास्‍क लगा रखा था। उनके साथ कुछ रिलेटिव्स भी थे।

Aamir Khan ex wife Kiran Rao look changed beyond recognition after divorce

फोटोग्राफर्स को देखते ही आमिर खान ने एक्स वाइफ किरण राव के कंधे पर हाथ रख दिया। दोनों अक्सर बेटे की खुशी के साथ में लंच या डिनर डेट पर नजर आते हैं।

सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि किरण राव के ज्यादातर बाल अब सफेद हो गए हैं। वे पहले से ज्यादा दुबली भी नजर आ रही थी।

Aamir Khan ex wife Kiran Rao look changed beyond recognition after divorce

बता दें कि जब आमिर-किरण ने तलाक की घोषणा की थी तब वे लद्दाख में फिल्म लालसिंह चड्ढा की शूटिंग कर रहे थे। हालांकि, तलाक के बाद भी उनके रिश्ते पर कोई फर्क नहीं पड़ा। दोनों शूटिंग सेट पर ऐसे बिहेव कर रहे थे जैसे कुछ हुआ ही न हो।

Aamir Khan ex wife Kiran Rao look changed beyond recognition after divorce

इतना ही नहीं इस दौरान दोनों का एक वीडियो भी खूब वायरल हुआ जब वे लद्दाख के लोकल कलाकारों के साथ ट्रेडिशनल ड्रेस पहने मजे से डांस करते नजर आए थे। डांस करते-करते भी दोनों एक-दूसरे को स्टेप्स समझ रहे थे।

Aamir Khan ex wife Kiran Rao look changed beyond recognition after divorce

बता दें कि आमिर खान की फिल्म लालसिंह चड्ढा में करीना कपूर लीड एक्ट्रेस है। फिल्म के डायरेक्टर अद्वैत चन्दन है। यह फिल्म 1994 में आई टॉम हंक्स की फिल्म फॉरेस्ट गम्प की रीमेक हैं। लालसिंह चड्ढा को आमिर खान, किरण राव और वायकॉम 18 मोशन पिक्चर ने प्रोड्यूस किया है।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.