Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

तलाक के बाद इन 7 एक्टर्स ने दोबारा नहीं की शादी, एक तो बिना ब्याह बन चुके हैं पिता

शादी और तलाक सिक्के के दो पहलू हैं। लोग शादी करते हैं। निभाते हैं।

नहीं निभती है तो तलाक लेकर अलग हो जाते हैं। कुछ तलाक के बाद नई जिंदगी शुरू करते हैं तो कुछ दोबारा शादी ही नहीं करते। बॉलीवुड में भी कई एक्टर्स ऐसे हैं जिन्होंने तलाक के बाद दोबारा शादी नहीं की। आइए डालते हैं ऐसे ही कुछ चर्चित नामों पर एक नजर:बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले सुपरस्टार रितिक रोशन ने साल 2000 में सुजैन से शादी की थी। ये शादी 14 साल ही चली और फिर तलाक हो गया। तलाक के बाद रितिक ने दोबारा शादी नहीं की।अरबाज  खान ने 1998 में एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा से शादी रचाई थी। शादी के 19 साल बाद 2017 में दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद अरबाज खान ने अभी तक शादी नहीं की है। हालांकि अरबाज जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ रिलेशनशिप में हैं।अर्जुन रामपाल ने मेहर जेसिया के साथ शादी की थी। 1998 में हुई ये शादी 2019 में टूट गई। दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लिया और अलग हो गए। तलाक के बाद से अर्जुन अविवाहित हैं। अर्जुन गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रायडिस के साथ लिव इन में हैं। वह बिना शादी एक बेटे के पिता भी बने।फरहान अख्तर ने भी तलाक के बाद अभी तक शादी नहीं की है। उनका पत्नी अधूना से 2017 में तलाक हुआ था।रणवीर शौरी ने एक्ट्रेस कोंकणा सेन से शादी की थी। दोनों की एक बेटी हैं। कोंकणा से तलाक के बाद रणवीर ने दोबारा शादी नहीं की है।कमल हासन बड़े कलाकार रहे हैं। उन्होंने 2004 में पत्नी सारिका से तलाक लिया। उसके बाद दोबारा शादी नहीं की। हालांकि वह एक्ट्रेस गौतमी के साथ लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे।आशिकी फिल्म से पूरे देश में मशहूर होने वाले राहुल रॉय ने साल 2000 में राजलक्ष्मी से शादी की थी। 2014 में दोनों ने तलाक ले लिया। तलाक के बाद राहुल रॉय ने दोबारा शादी नहीं की।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.