Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

सालों बाद उर्फी जावेद ने खोला राज, मैं पो’र्न स्टार हूँ, मेरे पिता ने मेरा शारीरिक…

टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद अपने जबरदस्त बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं।

फिलहाल वह बिग बॉस ओटीटी सीरीज का हिस्सा थीं लेकिन वह अब शो से बाहर हो गई हैं। शो से बाहर होने के बाद उर्फी ने अपने मुश्किल समय को लोगों के साथ साझा किया है। उर्फी ने कहा कि जब मेरी तस्वीरों को पोर्न साइट पर अपलोड किया गया था तो परिवार में मेरा किसी ने साथ नहीं दिया था। उर्फी ने कहा कि मैं पीड़िता थी लेकिन लोगों को लगा कि मैं सीक्रेट तरीके से पोर्न फिल्मों में काम करती हूं।

 क्लास 11 में फोटो पोर्न साइट पर अपलोड

एक इंटरव्यू में उर्फी ने कहा कि जब यह घटना मेरे साथ हुई और मेरी तस्वीर को पोर्न साइट पर अपलोड किया गया तो मेरे पिता ने मुझे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। मेरे रिश्तेदार चाहते थे कि मेरे बैंक अकाउंट को चेक किया जाए कही मेरे पास छिपा हुआ पैसा तो नहीं आ रहा है। अपनी आप बीती बताते हुए उर्फी ने कहा कि मैं उस वक्त कॉलेज में भी नहीं थी, मैं क्लास 11 में पढ़ती थी

आरजे सिद्धार्ध खन्ना से बातचीत के दौरान उर्फी ने कहा कि यह काफी मुश्किल दौर था क्योंकि मेरे साथ मेरे परिवार का सपोर्ट नहीं था। मेरे परिवार ने मुझपर आरोप लगाया कि मैंने खुद ही ये किया है। यही नहीं मेरे रिश्तेदार तो मुझे पोर्न स्टार तक कहने लगे थे। ये लोग चाहते थे कि मेरे बैंक अकाउंट को चेक किया जाए इसमे करोड़ रुपए मिल सकते हैं। मेरे पिता ने मुझे बहुत प्रताड़ित किया, मेरे साथ दो साल तक टॉर्चर किया गया।

उर्फी ने बताया कि मैं अपना नाम तक भूल गई थी, लोगों ने मेरे बारे में बहुत ही बुरा-भला कहा था। किसी भी लड़की के साथ ये सब नहीं होना चाहिए जो मेरे साथ हुआ। जब मेरे साथ ये सब कुछ हुआ तो मुझे समझ आ गया है कि मैं खुद ही अपनी आवाज बन सकती हूं। जब मेरे पिता ने ही मुझपर आरोप लगा दिया तो मुझे कुछ भी कहने की आजादी नहीं थी। मैं सिर्फ उनकी प्रताड़ना झेल रही थी, इसके अलावा मेरे पास कोई विकल्प नहीं था।

मुझसे हमेशा कहा गया कि लड़कियों की कोई आवाज नहीं होती है। सिर्फ लड़कों को ही फैसले लेने की इजाजत होती है। मुझे पता ही नहीं था कि मेरे भी आवाज है, लेकिन जब मैंने अपना घर छोड़ा, तो मुझे खुद को खड़ा करने में बहुत समय लगा। अब मेरा व्यक्तित्व बेहतर हो रहा है और मैं अब रुकने वाली नहीं हूं।

इससे पहले वर्ष 2020 में भी एक इंटरव्यू में उर्फी ने अपनी आपबीती बताई थी। उन्होंने बताया कि मैं अपनी दो बहनों के साथ घर से भाग गई थी। मैं अपनी मां और दो और भाई-बहनों को छोड़कर चली आई थी। इसके बाद दिल्ली में एक हफ्ते तक रुकी थी। इसके बाद हम तीनों ने नौकरी तलाशनी शुरू की।

अच्छी बात यह है कि हमे कॉल सेंटर में नौकरी मिल गई। इसके बाद मेरे पिता ने दूसरी शादी कर ली और परिवार की पूरी जिम्मेदारी मुझपर और मेरी बहनों पर आ गई। बता दें कि बिग बॉस ओटीटी से बाहर होने वाली उर्फी पहली कंटेस्टेंट थीं। उनके दोस्त जीशान खान ने उर्फी पर भरोसा तोड़ने का आरोप लगाया था।

उर्फी टीवी सीरियल बड़े भैया की दुल्हनिया में अवनी के किरदार में नजर आई थीं। इसके अलावा मेरी दुर्गा में आरती, बेपनाह में बेला और पंच बीट सीजन-2 में बेला के किरदार में नजर आई थीं। उर्फी का जन्म 15 अक्टूबर 1996 में लखनऊ में हुआ था। उन्होंने लखनऊ के सिटी मॉन्टेसरी स्कूल से अपनी पढ़ाई की थी। इसके बाद एमिटी युनिर्सिटी लखनऊ से ही उर्फी ने मास कम्युनिकेशन में डिग्री ली थी।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.