Sun, Nov 1, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

Aishwarya rai की तुलना लोगों ने कर दिया राखी सावंत से, AI की वजह से शुरु हुआ ये बवाल

Aishwarya Rai Bachchan: देश में इस वक्त जियो सिम से ज्यादा एआई ट्रेंड कर रहा है. एआई का क्रेज इस वक्त पूरी दुनिया में लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है. कई बार बॉलीवुड स्टार से लेकर भगवान का मेकओवर कर एआई ने लोगों को अपना दिवाना बना दिया है. एक बार फिर एआई ने एक और ट्रेंड पर बॉलीवुड के स्टार्स को मेकओवर दिया है जो इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. दरअसल, 21 जुलाई को हॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म बॉर्बी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है जिस वजह से बॉर्बी हर जगह ट्रेंड कर रही है. ऐसे में एआई ने बॉलीवुड सितारों को बार्बी मेकओवर दिया है.

 “ऐश्वर्या राय कम राखी सावंत ज्यादा लग रही है”

बॉलीवुड सितारों के इस लिस्ट में ऐश्वर्या राय बच्चन, कैटरीना कैफ और कंगना रनौत शामिल हैं. हालांकि लोगों को ये मेकओवर कुछ खास पसंद नहीं आया है और उन्होंने अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर की है. बॉलीवुड में ऐश्वर्या राय एक बड़ा नाम है उन्हें सिर्फ इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी खूब पसंद किया जाता है. उन्हें ओजी दिवा के नाम से बुलाया जाता है. उनकी खूबसूरती के चर्चे पूरी दुनिया में होते हैं. ऐसे में ऐश्वर्या राय का बार्बी लुक लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “नाम पढ़ने के बाद पता चल रहा है किस अभिनेता का बार्बी डॉल है…।” वहीं दूसरे यूजर ने ऐश्वर्या की तुलना राखी सावंत के साथ कर दी. वहीं तीसरे यूजर ने कमेंट किया, “ऐश्वर्या राय कम राखी सावंत ज्यादा लग रही है”

कैटरीना को बताया बेस्ट बार्बी

बता दें बार्बी के इस मेकओवर में कैटरीना कैफ, अक्षय कुमार, कंगना रनौत, अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, ऐश्वर्या राय बच्चन, शाहिद कपूर और शाहरुख खान  का नाम शामिल है. इस पूरे मेकओवर में लोगों को कैटरीना का बार्बी लुक सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.