Thu, Oct 29, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

Alia Bhatt Marry Twice: एक ही हफ्ते में 2 बार लिए थे फेरे, शादी के 15 महीनों बाद किया खुलासा

अप्रैल, 2022 में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की शाद की थी. जिसके चर्चे खूब हुए. फैंस बस दोनों को काफी समय से एक होते देखना चाहते थे और फाइनली दोनों ने बेहद इंटीमेट वेडिंग कर ये सरप्राइज अपे फैंस को दे दिया. लेकिन क्या आप जानते हैं कि 2 ही हफ्ते में आलिया ने 2 बार शादी की थी. जी हां…पहली शादी जहां उनकी रणबीर कपूर से हुई थी तो वहीं दूसरी शादी रणवीर सिंह (Ranveer Singh) से. आप भी ये जानकर शॉक्ड हो गए होंगे. लेकिन माजरा हैं क्या चलिए वो आपको समझा देते हैं.

 

 

इन दिनों रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के प्रमोशन में बिजी आलिया भट्ट ने मीडिया इंट्रेक्शन के दौरान ये खुलासा किया कि उन्होंने एक ही हफ्ते में दो बार शादी की थी. दरअसल, हुआ ये था कि आलिया और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल को शादी की थी. ये काफी इंटीमेंट वेडिंग थी जिसमें परिवार और करीबी लोगों को ही इनवाइट किया गया था. हालांकि इसके बावजूद इस शादी के चर्चे खूब हुए. लेकिन इस असली शादी से ठीक चार दिन बाद ही आलिया शूटिंग में जुट गई थीं और उन्होंने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का वेडिंग सीन शूट किया था. यानि जिस हफ्ते आलिया-रणबीर की शादी हुई उसी हफ्ते आलिया ने रणवीर संग नकली का ब्याह भी रचाया था.

सादी सी वेडिंग करके खुश हैं आलिया
जहां फिल्म में आलिया-रणवीर की वेडिंग काफी ग्रैंड दिखाई गई है तो वहीं आलिया की खुद की असली शादी काफी सिंपल थी. घर में परिवार की मौजूदगी में हुई इस शादी में दुल्हन बनी आलिया ने काफी हल्की साड़ी पहनी थी तो वहीं नो मेकअप लुक में वो छा गई थीं. लिहाजा आलिया ने इस इंटरव्यू में खुशी जताई कि अच्छा हुआ कि उनकी रीयल शादी इतनी ग्रैंड नहीं थी क्योंकि वो ये सब हैंडल नहीं कर पातीं.

Abdul Razik
Abdul Razik
Editor

Abdul Razik is an entertainment writer at News Zebra, covering Bollywood and the wider entertainment world with a focus on accurate, engaging storytelling.