Sat, Oct 24, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

Aliya Naaz: किशनगंज की रहने वाली आलिया नाज OTT पर मचा रही तहलका, बो-ल्डने-स में हसीनाओं को देती हैं मात

OTT का क्रेज जब से बढ़ा है, हमने कई नए चेहरों को अच्छी एक्टिंग करते देखा है। ओटीटी के जरिए कई कलाकारों ने अपनी अलग पहचान बनाई है और कई ऐसे भी स्टार्स रहे हैं, जिन्होंने एक्टिंग की दुनिया में अपने सपने पूरे किए हैं। एक्ट्रेस आलिया नाज (Aliya Naaz) इसी में से एक हैं। आलिया बिहार के किशनगंज की रहने वाली हैं और वहां से मुंबई आकर उन्होंने अपनी अदाओं से लोगों के दिलों में जगह बनाई। वेब सीरीज ‘मिसेज टीचर’ में आलिया ने अच्छा काम किया और यही से उनकी अलग पहचान बनी। तो चलिए एक्ट्रेस के बारे में कुछ खास बातें आपको बताते हैं।

बिहार के किशनगंज से सपने पूरे करने आईं आलिया नाज

एक्ट्रेस आलिया नाज बिहार के किशनगंज जिले की रहने वाली हैं और यही से उन्होंने अपनी स्कूलिंग की। आलिया ने अपनी आगे की पढ़ाई मुंबई आकर पूरी की। उन्होंने सपनों के शहर से बी-कॉम किया और फिर अपने एक्ट्रेस बनने के सपने की ओर कदम बढ़ाया। आलिया का निकनेम मिस्टी है।

मिसेज टीचर बनकर हुईं फेमस

आलिया ने सावित्री देवी: कॉलेज एंड हॉस्पिटल जैसे टीवी सीरियल्स और कई वेब सीरीज में भी काम किया। सिर्फ यही नहीं आलिया ने कुछ फिल्मों में भी काम किया। आलिया उल्लू, सिनेप्राइम और प्राइमशॉट्स के लिए भी काम कर चुकी है। एक्ट्रेस की पहली वेब सीरीज मिसेज टीचर भी प्राइम शॉट्स पर रिलीज हुई थी और इस सीरीज में एक्ट्रेस ने कई बो-ल्ड सीन्स दिए थे।

इंटीमेट सीन्स करने में नहीं है कोई परेशानी- आलिया

आलिया ने इस सीरीज में कई इंटीमेट सीन्स दिए थे, जिसके बाद ही वह लाइमलाइट में आ गई थीं। एक्ट्रेस का मानना है कि एक्टिंग करियर में कोई काम अच्छा या बुरा नहीं होता। बस आपको इतना पता होना चाहिए कि आप गलत नहीं हो और न ही कुछ गलत कर रहे हो। इस सोच के साथ एक्ट्रेस आगे बढ़ती हैं। आलिया नाज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनके इंस्टाग्राम पर 79.8 हजार फॉलोवर्स हैं।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.